parkash parv-श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य पर साक्ची गुरुद्वारा साहिब में आज भी होगी गुरबाणी किर्तन की अमृत वर्षा।know more about
parkash parv
Daily Dose News
जमशेदपुर स्थित साक्ची गुरुद्वारा साहिब मे श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के पावन प्रकाशोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक समागम में आज सुबह 10 बजे श्री सुखमनी साहिब का किर्तन रुपी पाठ आरंभ किया जाएगा।
उसके बाद साक्ची गुरुद्वारा साहिब की स्त्री सत्संग सभा द्वारा गुरबाणी किर्तन गायन किया जाएगा। पंजाब के जवद्दी टकसाल से आये हुए भाई संदीप सिंह जी एवं कविसरी जत्था भाई सुरजीत सिंह जी किर्तन गायन से संगत को निहाल करेंगे। उसके बाद अमृतसर से आये हुए भाई बलदेव सिंह जी के टाढी जत्थे द्वारा वीर रस की साखी पर अधारित साखी का वर्णन किया जाएगा। अमृतसर के श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई करनजीत सिंह जी द्वारा गुरबाणी शबद गायन किया जाएगा।
ਏ ਖਬਰ ਤੁਸੀਂ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ,ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸਾਕਚੀ, ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ, ਨਾਗੀ ਮੋਬਾਈਲ ਕਮਯੁਨੀਕੇਸੰਸ, ਦੇ ਸਹਾਇਤਾ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ ਜੀ।

साक्ची गुरुद्वारा साहिब में आज शाम के दिवान के बारे मे जानकारी देते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार परमजीत सिंह काले ने बताया कि साक्ची गुरुद्वारा साहिब में शाम को भी दिवान सजाया जाएगा। जिसमें गुरु मर्यादा अनुसार सबसे पहले ठीक 6:30 बजे रहिरास साहिब का पाठ सभी उपस्थित संगत द्वारा किया जाएगा।

उसके बाद संध्या 7: 00 बजे से रात 10:30 बजे तक गुरबाणी किर्तन की वर्षा गुरुद्वारा साहिब के दिवान हाल में होगी। जिसमें पंजाब से आये हुए रागी जत्थे एवं जमशेदपुर के भाई गुरदीप सिंह निक्कू द्वारा गुरबाणी किर्तन गायन किया जाएगा।
महासचिव सरदार परमजीत सिंह काले ने कहा इस कार्यक्रम के मौके पर संगत के बीच दोनों टाइम गुरु का अटूट लंगर वरताया जाएगा।
