Chandaryan-3-चन्द्रयान- 3 से जुड़ी रोचक जानकारी।know more about

Chandaryan-3

दुनियाभर की स्पेस एजेंसियां चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपने मिशन भेजना चाहती हैं। इसका कारण ये है कि वहाँ सबसे मुल्यवान संसाधनों में से एक”लूनर वॉटर आइस” मिल चुकी है। इसकी मौजूदगी से चंद्रमा पर ज्वालामुखी और सागरों के स्रोत आदि का पता चल सकता है। वॉटर आइस प्रचुर मात्रा मे होने पर यह पेयजल के लिए एक स्रोत हो सकती है।

भारत ने की चांद पर सैर।
चंद्रमा पर चन्द्रयान -3 के विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर के बाहर आने के बाद इसरो ने एक्स पर लिखा है कि सीएच -3 रोवर लैंडर से नीचे उतरा और भारत ने चांद पर सैर की। इसरो ने आगे लिखा रोवर मेड इन इंडिया–ऐंड मेड फार द मुन गौरतलब है कि भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के नजदीक स्पेस क्राफ्ट उतारने वाला पहला देश बन गया है।

80 लाख + लोगों ने यूट्यूब पर देखा चंद्रयान-3 की लैंडिंग की लाइव प्रसारण।
इसरो के यूट्यूब चैनल पर बुधवार को 80 लाख+ लोगों ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण देखा। इस लाइव स्ट्रीम ने यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान दर्शकों के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

चंद्रयान-3 ने भेजा पहला संदेश।
इसरो ने बुधवार को ट्वीट किया कि “चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैडिंग कर ली है। बधाई हो भारत! इसरो ने चंद्र यान-3 की तरफ से भेजे संदेश में बताया” भारत- मैं अपनी मंजिल पर पहुँच गया। और आप भी!” गौरतलब है कि भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सफलतापूर्वक स्पेस क्राफ्ट लैंड कराने के बाद इतिहास रचा दिया है।

चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक चंद्रमा पर उतरने के बाद रुस की प्रतिक्रिया।
चंद्रयान-3 के बुधवार को चंद्रमा की सतह पर उतरने के बाद भारत मे रुस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने ट्वीट किया, “बधाई हो भारत चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के साथ ही भारत ने इतिहास रचा दिया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि में योगदान देने वाले प्रतिभाशाली लोगों को बधाई। “

चंद्रयान- 3 के बाद इसरो का आगे क्या है मिशन?
चंद्रयान- 3 मिशन के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) चरम स्थितियों में खगोलीय एक्स-रे के स्रोतों के विज्ञान के अध्ययन के लिए देश का पहला पोलरीमीटर सेटेलाइट “एक्सपोसेट” लांच करेगा। इसके अलावा इसरो आगामी महीनों मे सूर्य के अध्ययन के लिए “आदित्य एल 1” मौसम की जानकारी के लिए “इनसेट-3 डीएस” और नासा के सहयोग से निर्मित और भी योजनाएं हैं।

Chandaryan-3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *