sahara india- सहारा इंडिया के निवेशक कृपया ध्यान दें। सहारा इंडिया के निवेशकों के पैसे मिलेंगे। आज अमित शाह करेंगे पोर्टल लॉन्च।know more about



sahara india
sahara india
सहारा इंडिया में निवेश की मैच्योरिटी पर भी पैसे नहीं मिलने पर पूरे भारतवर्ष में सहारा इंडिया के खिलाफ निवेशकों का गुस्सा फुट रहा है। अब लोग अपने निवेश किए गए पैसों की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मंगलवार को सहारा रिफंड पोर्टल (sahara refund portal) लॉन्च करने जा रहे हैं। इस वेबसाइट को सुबह 11 बजे अटल उर्जा भवन में लॉन्च किया जाएगा।
राहत देने वाली खबर।
इस पोर्टल को लॉन्च करने का मकसद निवेशकों को उनके पैसे वापस दिलाना है। किस प्रकार से निवेशकों के पैसे उन्हें वापस मिलेंगे इस बारे में वेबसाइट पर पुरी जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी। इसमें उन्ही का पैसा वापस मिलेगा जिनकी अवधि पुरी हो चुकी है।

सहारा इंडिया में देश के लाखों लोगों के करोड़ों रुपये फंसे हुए हैं। लोग अपने पैसे के वापसी का इंतजार कर रहे हैं। सहारा इंडिया में निवेश की अवधि पुरी होने पर भी पैसे नहीं मिल रहे हैं। सहारा इंडिया में सबसे ज्यादा निवेशकों की संख्या यूपी, बिहार, झारखंड एवं मध्यप्रदेश के लोगों की है।
सहारा- सेबी विवाद
दरअसल जब सहारा की दो कंपनियां सहारा हाऊसिंग कार्पोरेशन लिमिटेड और सहारा इंडिया रियल एस्टेट कार्पोरेशन ने अपने आईपीओ को लाने की पेशकश की थी।
Aaj Tak