kiriburu/jamshedpur-किरुबीरु गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाया गया गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व

इस पावन अवसर पर सेंट्रल सिख नौजवान सभा के पदाधिकारी विशेष रूप से शामिल हुए।
किरुबीरु, 29 नवंबर 2026: किरुबीरु गुरुद्वारा साहिब में धन धन श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
इस पावन अवसर पर सेंट्रल सिख नौजवान सभा के पदाधिकारी विशेष रूप से शामिल हुए। गुरुद्वारा साहिब को फूलों और लाइटों से सजाया गया था। सुबह से ही कीर्तन दरबार सजा और संगत ने गुरु का लंगर छका।कार्यक्रम में किरुबीरु के प्रधान सरदार जगजीत सिंह और जनरल सेक्रेटरी सरदार सलविंदर सिंह ने सेंट्रल सिख नौजवान सभा के सीनियर मीत प्रधान सरदार जुझार सिंह को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर जमशेदपुर से सड़क मार्ग से सरदार नवनीत सिंह, सरदार जुगराज सिंह,अश्मित सिंह और सरदार जसकरण सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए और संगत के साथ गुरु पर्व की खुशियां मनाईं।
प्रधान जगजीत सिंह ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी ने हमें नाम जपो, किरत करो और वंड छको का संदेश दिया है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर मानवता की सेवा करनी चाहिए।जनरल सेक्रेटरी सलविंदर सिंह ने कहा कि नौजवानों को गुरु साहिब की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाना चाहिए और नशों से दूर रहकर समाज की सेवा करनी चाहिए।अंत में अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories