Loading ...

jamshedpur-नगर कीर्तन में सहयोग के लिए साकची थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव सम्मानित

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

जमशेदपुर। श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर निकाले गए भव्य नगर कीर्तन में सहयोग प्रदान करने के लिए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) ने साकची थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव को सम्मानित किया।

इस अवसर पर सीजीपीसी की ओर से थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही नगर कीर्तन के सफल एवं सुचारू आयोजन में पुलिस प्रशासन द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

सम्मान समारोह में सीजीपीसी प्रधान सरदार भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू, हरविंदर सिंह मंटू, महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, सलाहकार अजीत गंभीर, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुरेंद्र सिंह शिंदे, दलजीत सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

सीजीपीसी पदाधिकारियों ने कहा कि नगर कीर्तन के दौरान पुलिस प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा। ऐसे सहयोग से धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *