jamshedpur-सीजीपीसी द्वारा आयोजित सेंट्रल दीवान 26 नवंबर को साकची गुरुद्वारा में
🔇
×

विशेष रूप से वरीय पुलिस अधीक्षक भाग लेंगे
जमशेदपुर l सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्वाधान में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर निकाले गए नगर कीर्तन में हिस्सा लेने वाले सिख स्त्री सत्संग सभा नौजवान सभा धर्म प्रचार कमेटी अकाली दल कीर्तनी जत्था गतका ग्रुप स्कूल के बच्चों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले संस्थाओं को साकची गुरुद्वारा साहिब में सीजीपीसी द्वारा आयोजित धार्मिक समागम में पुरस्कृत किया जाएगा
यह जानकारी सेंट्रल कमेटी के प्रधान भगवान सिंह ने देते हुए बताया कि इस धार्मिक समागम में वरीय पुलिस अधीक्षक एहतेशाम बकरिया विशेष रूप से शामिल होंगे और उनके कर कमलो से बच्चों को पुष्कृत किया जाएगा इसके अलावा नगर कीर्तन जिन थाना क्षेत्र से गुजारा है उस क्षेत्र के डीएसपी एवं थाना प्रभारीयो कि भी सम्मानित किया जाएगा l
उन्होंने संगत से सेंट्रल दीवान में शामिल होने का अनुरोध किया

Top Stories