Loading ...

jamshedpur-गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर बीबी बलजीत कौर ने दी संगत को बधाई, समानता और भाईचारे का दिया संदेश

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

श्री गुरु नानक देव जी का संपूर्ण जीवन मानवता, समानता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है-Baljit Kaur

जमशेदपुर। ऑल इंडिया मजहबी सिख वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) की झारखंड स्टेट महिला विंग की अध्यक्ष बीबी बलजीत कौर ने श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाशोत्सव के पावन अवसर पर देश-विदेश में रहने वाली गुरु नानक नाम लेवा सिख संगत को दिल की गहराइयों से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी का संपूर्ण जीवन मानवता, समानता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। उनके उपदेश आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रहे हैं।

जमशेदपुर निवासी बीबी बलजीत कौर शहर की जानी-मानी समाजसेविका हैं और महिलाओं के अधिकारों एवं सम्मान से जुड़े मुद्दों को मुखरता से उठाती रही हैं। प्रकाशोत्सव के अवसर पर उन्होंने गुरु साहिब की पावन वाणी ‘सो क्यों मंदा आखिए, जितु जंमहि राजान’ का उल्लेख करते हुए कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने सदियों पहले नारी को सम्मान और समानता का दर्जा देकर समाज को नई दिशा दिखाई थी।

उन्होंने संगत से आह्वान किया कि गुरु नानक देव जी के बताए सत्य, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलते हुए जात-पात एवं ऊंच-नीच के भेदभाव से ऊपर उठें। साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने, महिलाओं को समान अधिकार एवं सम्मान देने और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने के लिए मिलकर प्रयास करें।

उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव की सार्थकता तभी है, जब हम उनके उपदेशों को अपने जीवन में अपनाकर एक समानतापूर्ण, सद्भावपूर्ण और बेहतर समाज के निर्माण में योगदान दें।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *