Loading ...

jamshedpur- गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर बीबी इंद्रजीत कौर ने दीं देश-विदेश की संगत को बधाई

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

गुरु साहिब की शिक्षाएं मानवता, समानता और नारी सम्मान का देती हैं संदेश : बीबी इंद्रजीत कौर

जमशेदपुर। शहर की जानी-मानी समाजसेविका एवं विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से जुड़ी बीबी इंद्रजीत कौर ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के पावन अवसर पर देश-विदेश में रहने वाली समस्त संगत को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर उन्होंने शहरवासियों से गुरु नानक देव जी द्वारा दिखाए गए सत्य, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलकर अपना जीवन व्यतीत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की पावन बाणी हमें केवल मानवता और समानता का संदेश ही नहीं देती, बल्कि समाज में नारी के सम्मान और उसके महत्व को भी स्थापित करती है।

बीबी इंद्रजीत कौर ने गुरु नानक देव जी के महान उपदेश “सो क्यूँ मंदा आखिए, जित्त जन्मे राजान” का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पावन संदेश नारी शक्ति के सम्मान और उसकी गरिमा का अद्भुत उदाहरण है। गुरु साहिब ने सदियों पहले नारी को समाज में समान अधिकार और सम्मान देने की जो सीख दी, वह आज भी पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है।

उल्लेखनीय है कि बीबी इंद्रजीत कौर गुरु घर की अनन्य सेविका रही हैं। उन्होंने लगभग 60 वर्षों तक गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा साहिब की स्त्री सत्संग सभा के प्रधान पद पर निर्विरोध एवं निर्विरोध रूप से अपनी सेवाएं निभाईं। धार्मिक कार्यों और सामाजिक गतिविधियों में उनका योगदान शहर की सिख संगत के बीच विशेष सम्मान रखता है।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *