Loading ...

jamshedpur-गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर सरदार गुरजिंदर सिंह पिंटू ने संगत को दी बधाई

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

गुरु साहिब की बाणी का पाठ और उनके बताए सत्य के मार्ग पर चलकर जीवन को सफल बनाने की अपील

जमशेदपुर। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के पावन अवसर पर शहीद भगत सिंह निर्माण स्मारक समिति के अध्यक्ष एवं गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सक्रिय सेवादार सरदार गुरजिंदर सिंह पिंटू ने समस्त संगत को प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी महाराज की शिक्षाएं आज भी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। गुरु साहिब की बाणी का पाठ एवं उसके उपदेशों को अपने जीवन में धारण करने से मनुष्य को सही दिशा मिलती है। उन्होंने संगत से अपील की कि वे गुरु नानक देव जी द्वारा दिखाए गए सत्य, ईमानदारी और मानवता के मार्ग पर चलें तथा अपने जीवन को सफल एवं सार्थक बनाएं।

सरदार पिंटू का पूरा परिवार लंबे समय से गुरु घर की सेवा में समर्पित रहा है। उनके परिवार की धार्मिक निष्ठा और संस्कारों की चर्चा उस समय भी खूब हुई थी, जब उनकी महज 13 वर्षीय बेटी ने कुछ वर्ष पूर्व करीब 85 फीट की ऊंचाई पर निडरता के साथ चढ़कर निशान साहिब का चोला बदलने की सेवा निभाई थी। बच्ची के इस साहस और सेवाभाव की पूरी संगत ने सराहना की थी। इसे परिवार से मिले संस्कारों और गुरु महाराज के आशीर्वाद का प्रतिफल माना गया।

सरदार गुरजिंदर सिंह पिंटू स्वयं भी पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ गुरु घर की सेवा में सक्रिय रहते हैं। इस वर्ष भी वे अपने परिवार के साथ श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव बड़े उत्साह, श्रद्धा और उल्लास के साथ मना रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *