jamshedpur-गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाशोत्सव पर सरदार तरविंदर सिंह भाटिया ने दीं बधाइयां, भाईचारे का दिया संदेश

गुरु नानक देव जी का संदेश केवल किसी एक धर्म या समुदाय तक सीमित नहीं-तरविंदर सिंह भाटिया
जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं कद्दावर नेता सरदार तरविंदर सिंह भाटिया ने श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाशोत्सव के पावन अवसर पर विश्वभर की गुरु नानक नाम लेवा सिख संगत को अपने परिवार एवं भारतीय जनता पार्टी की ओर से लख-लख बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस पावन अवसर पर तरविंदर भाटिया ने शहरवासियों से धर्म और जाति के भेदभाव से ऊपर उठकर श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं एवं उनके दिखाए मार्ग पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने संपूर्ण मानवता को प्रेम, समानता, सेवा, सद्भावना और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकजुट रखने और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा देती हैं।
उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का संदेश केवल किसी एक धर्म या समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरी मानव जाति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। उनके बताए सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाकर ही एक बेहतर, शांतिपूर्ण और भेदभाव रहित समाज का निर्माण किया जा सकता है।
अंत में उन्होंने सभी शहरवासियों से गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव को प्रेम, सद्भावना और सेवा भावना के साथ मनाने की अपील की।


Top Stories