jamshedpur-गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर बीबी अमृत कौर गांधी ने दी संगत को बधाई, सेवा का लिया संकल्प

बीबी अमृत कौर गांधी ने अपनी नई जिम्मेदारी के प्रति संकल्प लिया
जमशेदपुर। गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा स्त्री सत्संग सभा की नवनिर्वाचित प्रधान बीबी अमृत कौर गांधी ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव की खुशी में अपनी सभा की समस्त महिलाओं सहित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं नौजवान सभा के सभी सदस्यों को लख-लख बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर बीबी अमृत कौर गांधी ने अपनी नई जिम्मेदारी के प्रति संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने उन्हें तीन वर्षों के लिए जो सेवा सौंपी है, उसे वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और मेहनत के साथ निभाने का हरसंभव प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि कमेटी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसे कभी टूटने नहीं देंगी।
उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य संगत को गुरु घर से जोड़ना, धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देना तथा धर्म और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पूरी लगन से निर्वहन करना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से स्त्री सत्संग सभा को धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा।
अंत में बीबी अमृत कौर गांधी ने एक बार फिर समूह संगत को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव की हार्दिक बधाई देते हुए गुरु साहिब के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

Top Stories