jamshedpur-श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया शिरोमणि भगत नामदेव जी का प्रकाश पर्व,सरदार निशान सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

ਜਗਤ ਗੁਰੂ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਕਾਸ ਪੂਰਬ ਦੀਆਂ ਆਪ ਸਾਰੀਆਂ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਲਖ ਲਖ ਵਧਾਇਆ- ਸਿੱਖ ਮੀਡਿਆ
जमशेदपुर। होम पाइप गुरुद्वारा साहिब में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिरोमणि भगत नामदेव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा एवं भक्ति भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संगत ने गुरु चरणों में शीश नवाकर भगत नामदेव जी के जीवन, उनकी शिक्षाओं और मानवता के प्रति उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान सरदार हरविंदर सिंह जस्सल परिवार एवं होम पाइप गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से साकची गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार सरदार निशान सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कमेटी द्वारा उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान साकची गुरुद्वारा कमेटी की ओर से कार्यक्रम में दिए गए विशेष सहयोग के लिए प्रदान किया गया।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
Top Stories