Loading ...

CGPC NEWS-पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटे को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

CGPC NEWS

SIKH MEDIA

शहीद का दर्जा देने की मांग; पंजाब सरकार से जल्द अंतिम संस्कार कराने की अपील

जमशेदपुर। पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटे को शुक्रवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, जमशेदपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सिख समाज के प्रतिनिधियों और विभिन्न गुरुद्वारों के मुख्य सेवादारों ने पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे के कहर से बचाने के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने का संकल्प लिया। सभा में पंजाब सरकार और प्रशासन से नशे के खिलाफ ईमानदारी से ठोस कार्रवाई करने की मांग की गई।

भगवान सिंह ने की शहीद का दर्जा देने और परिवार को सरकारी सुविधाएं देने की मांग

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह ने पंजाब सरकार से मांग की कि परविंदर सिंह झोटे को शहीद का दर्जा दिया जाए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देश की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले सैनिकों और कर्तव्य निभाते हुए जान गंवाने वाले पुलिस अधिकारियों के परिवारों को सरकारी सहायता और सुविधाएं दी जाती हैं, उसी प्रकार परविंदर सिंह झोटे के परिवार को भी उचित सम्मान और सरकारी सहायता प्रदान की जानी चाहिए।

उन्होंने विशेष रूप से उनकी पत्नी और परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आर्थिक सहायता तथा अन्य जरूरी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

भगवान सिंह ने कहा कि जब नशे के कारोबार पर रोक लगाना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है, तो आखिर परविंदर सिंह झोटे जैसे लोगों को स्वयं आगे आकर संघर्ष करने की जरूरत क्यों पड़ रही है? सरकार और प्रशासन को अपनी जिम्मेदारियां ईमानदारी से निभानी चाहिए, ताकि पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे से बचाया जा सके।

पटना साहिब के महासचिव इंद्रजीत सिंह ने पंजाब के नौजवानों को नशा खिलाकर खत्म करने की साजिश की जा रही है उन्होंने पंजाब सरकार से नशा बेचने वाले लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की

चेयरमैन शैलेंद्र सिंह ने जल्द अंतिम संस्कार कराने की मांग की

श्रद्धांजलि सभा में चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने पंजाब सरकार से अपील की कि परविंदर सिंह झोटे के लिए पंजाब में चल रहे मोर्चे की मांगों को स्वीकार करते हुए जल्द से जल्द अंतिम संस्कार करवाया जाए। उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील मामले में परिवार की भावनाओं और मोर्चे की मांगों का सम्मान करते हुए सरकार को जल्द उचित कदम उठाने चाहिए, ताकि मामले का समाधान हो सके और परिवार को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि देश विरोधी ताकते द्वारा पंजाब की नौजवान पीढ़ी को बर्बाद करने की कोशिश की जा रही है

महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से की अपील

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव गुरचरण सिंह बिल्ला ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज जी से अपील की कि परविंदर सिंह झोटे को शहीद का सम्मान दिलाने के विषय पर उचित पहल की जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब के संग्रहालय में परविंदर सिंह झोटे की तस्वीर लगाई जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके संघर्ष और नशे के खिलाफ उठाई गई आवाज को याद रख सकें।

नशे के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग

सभा में वक्ताओं ने कहा कि पंजाब ने अपने इतिहास में युवाओं की बड़ी कुर्बानियां देखी हैं। वर्ष 1984 के दौर में पंजाब की जवानी ने भारी कीमत चुकाई और आज नशे की समस्या के कारण युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में है। सरकारों को राजनीति से ऊपर उठकर नशे के कारोबार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।

सभा के दौरान अरदास की गई कि गुरु महाराज पंजाब पर अपना मेहर भरा हाथ रखें और पंजाब की जवानी को नशे के कहर से बचाएं। वक्ताओं ने कहा कि परविंदर सिंह झोटे को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब समाज, सरकार और प्रशासन मिलकर नशे के खिलाफ प्रभावी कदम उठाएंगे।

ये गणमान्य लोग रहे उपस्थित

श्रद्धांजलि सभा में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, तख्त श्री हरि मंदिर जी पटना साहिब के महासचिव इंद्रजीत सिंह चेयरमैन शैलेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह अकाली दाल धर्म प्रचार कमेटी के प्रधान रविंद्र सिंह सुखदेव सिंह खालसा वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर राजू चंचल सिंह महासचिव गुरु चरण सिंह बिल्ला प्रधान लखविंदर सिंह प्रधान प्रकाश सिंह प्रधान रविंद्र सिंह प्रधान अवतार सिंह सोखी,

चेयरमैन कुलविंदर सिंह पन्नू प्रधान दलबीर सिंह प्रधान सतबीर सिंह प्रधान बलवंत सिंह शेरों मनजीत सिंह खालसा मुख सलाहकार परविंदर सिंह सोहल सुखविंदर सिंह बिट्टू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, ज्ञानी कुलदीप सिंह सुखदेव सिंह पनेसर सविंदर सिंह दर्शन सिंह काले सेंट्रल नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह महासचिव सुखवंत सिंह सुख इंदर सिंह इंदर हरदीप सिंह दीपी महेंद्र पाल सिंह संतोष सिंह तोकि जगजीत सिंह रघुवीर सिंह गुरविंदर सिंह जयमल सिंह रतन सिंह राजू पांडे सहित शहर के सभी गुरुद्वारों के मुख्य सेवादार उपस्थित रहे।

सभी ने परविंदर सिंह झोटे को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे से बचाने, नशे के कारोबार पर रोक लगाने तथा उनके परिवार को उचित सम्मान और सहायता दिलाने की मांग की।
शोक सभा में आयोजित सभी गुरुद्वारा कमेटियों के प्रतिनिधियों ने महामहीम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवत सिंह एवं राज्यपाल को ज्ञापन सोप कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने के लिए ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया

संदेश स्पष्ट है—पंजाब की जवानी को बचाना सरकार, प्रशासन और समाज सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *