Loading ...

jamshedpur-धैर्य रखें, आंदोलन करने की नौबत नहीं आएगी, जलियांवाला बाग ट्रेन बंद नहीं होगी : डीआरएम

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

सिख समाज की भावनाओं और डिमांड को रेलवे बोर्ड से अवगत कराया गया है, जल्द ही सकारात्मक फैसला आएगा

सीजीपीसी के आंदोलन का बड़ा असर, डीआरएम तरुण हुरिया स्वयं पहुंचे सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, गुरु घर में माथा टेककर संगत की बात सुनी सिखों में भारी उत्साह

जमशेदपुर।
जालियांवाला बाग एक्सप्रेस (18103/18104) को नियमित रूप से चलाने की मांग को लेकर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीजीपीसी (सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी) के नेतृत्व में शुरू किए गए आंदोलन को बुधवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली। चक्रधरपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया स्वयं साकची स्थित सीजीपीसी कार्यालय पहुंचे।

DRM तरुण हुरिया ने सबसे पहले साकची गुरु घर में माथा टेका और उसके बाद सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में आयोजित बैठक में शामिल होकर संगत एवं विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के प्रतिनिधियों की बात ध्यानपूर्वक सुनी। उनका स्वयं सीजीपीसी कार्यालय पहुंचना और संगत के बीच बैठकर उनकी बात सुनना रेलवे और जनता के बीच संवाद की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया जिसका हर नागरिक सराहना कर रहे हैं।

इस अवसर पर सीजीपीसी की ओर से श्री तरुण हुरिया का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इस दौरान सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के प्रतिनिधि एवं संगत मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए डीआरएम तरुण हुरिया ने कहा कि संगत की मांग और भावनाओं को वे रेलवे के उच्च अधिकारियों तक मजबूती से पहुंचा चुके हैं। ट्रेन को पुनः चलाने के लिए उनकी ओर से हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जालियांवाला बाग एक्सप्रेस को चलाने के संबंध में सारी बातें हो गई है।

सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह द्वारा बताया गया कि यह ट्रेन केवल किसी एक धर्म या समुदाय के लिए नहीं, बल्कि हर वर्ग और हर धर्म के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है। इस ट्रेन से लोग बोधगया, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, हरिद्वार, अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब, फतेहगढ़ साहिब तथा वैष्णो देवी सहित अनेक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं अन्य स्थानों की यात्रा करते हैं।

सीजीपीसी चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने आग्रह किया कि कोहरे के मौसम में ट्रेन को बंद करने के बजाय रेलवे सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए ऐसा व्यावहारिक समाधान निकाला जाए, जिससे ट्रेन सेवा जारी रह सके। सप्ताह में सीमित दिनों तक चलने वाली इस महत्वपूर्ण ट्रेन को बंद किए जाने से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

एकता का दिखा असर, साथ देने वालों का किया साधुवाद

सीजीपीसी के पदाधिकारियों ने कहा कि सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों, संगत, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न वर्गों को साथ लेकर शुरू किए गए शांतिपूर्ण आंदोलन का यह महत्वपूर्ण परिणाम है कि रेलवे के मंडल स्तर के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं सीजीपीसी कार्यालय पहुंचकर संगत से संवाद करने आए।

उन्होंने कहा कि यह किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल की उपलब्धि नहीं, बल्कि संगत की एकजुटता और सामूहिक प्रयास का परिणाम है। जब समाज किसी जनहित के मुद्दे पर एकजुट होकर अपनी बात मजबूती और शांतिपूर्ण तरीके से रखता है, तो उसकी आवाज निश्चित रूप से संबंधित अधिकारियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचती है।

सीजीपीसी ने डीआरएम तरुण हुरिया के सहृदय व्यवहार, विनम्रता और स्वयं संगत के बीच पहुंचकर उनकी बात सुनने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

अब सीजीपीसी को उम्मीद है कि डीआरएम द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुरूप जालियांवाला बाग एक्सप्रेस को नियमित रूप से चलाने के लिए रेलवे की ओर से सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही ट्रेन को चार दिन चलाने और जम्मूतवी ट्रेन को रोजाना चलाने की भी जोरदार तरीके से मांग उठाई गई।

इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह के अलावा वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह सुरजीत सिंह खुशीपुर सुखविंदर सिंह राजू चंचल सिंह परमजीत सिंह रोशन जोगिंदर सिंह जोगी सतबीर सिंह महासचिव अमरजीत सिंह गुरचरण सिंह बिला संयुक्त महासचिव दलजीत सिंह.

कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह मुख्य सलाहकार हरविंदर सिंह मंटू कुलविंदर सिंह पन्नू बलवंत सिंह शेरों अजीत गंभीर सुरेंद्र सिंह शिंदे जसवंत सिंह जसु सुखदेव सिंह बिट्टू सरबजीत सिंह ग्रेवाल सुखविंदर सिंह लादेन ज्ञानी कुलदीप सिंह मनजीत सिंह मलतू लंबा सिंह तरसेम सिंह हरदीप सिंह डीपी गुरबचन सिंह राजू प्रधान बलविंदर सिंह प्रधान लखविंदर सिंह प्रधान रविंद्र सिंह प्रधान अवतार सिंह सोखी प्रधान दलबीर सिंह प्रधान प्रकाश सिंह प्रधान बलकार सिंह प्रधान इंद्रजीत सिंह चेयरमैन गुरमेल सिंह जगजीत सिंह गांधी पतवंत सिंह बलवीर सिंह बबलू गुरदीप सिंह काके सुखदेव सिंह मली.

रविंद्र सिंह रिंकू जगतार सिंह नागी राजू पांडे मानसिंह अजब सिंह प्रीतम सिंह बलविंदर सिंह जयमल सिंह दर्शन सिंह काले रतन सिंह जसवीर सिंह सेंट्रल नौजवान सभा महासचिव सुखवंत सिंह सुक्कू इंदर सिंह इंदर सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रविंदर कौर चेयरमैन कमलजीत कौर उपाध्यक्ष बलविंदर कौर महासचिव सुखवंत कौर आशा कौर नेत्री चरणजीत कौर इंद्रजीत कौर अरविंदर कौर एवं भारी संख्या में कई लोग उपस्थित थे इसके अलावा राजनीतिक पार्टियों मे कांग्रेस जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह गौरव बोस भाजपा कुलवंत सिंह बंटी रंगरेटा महासभा की अध्यक्ष मनजीत सिंह गिल एवं कई अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे l कार्यक्रम का संचालन महासचिव अमरजीत सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन गुरु चरण सिंह बिल्ला ने किया l

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *