Loading ...

jamshedpur-पंथ प्रचारक भाई सरबजीत सिंह धुंधा और हजूरी रागी भाई मनिंदर सिंह शहर पहुंचे.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

sikh media

श्री गुरुद्वारा सिंह सभा, मानगो की ओर से सोमवार को रांची एयरपोर्ट पर पंथ प्रचारक भाई सरबजीत सिंह धुंधा एवं भाई मनिंदर सिंह जी, हजूरी रागी, श्री दरबार साहिब का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद दोनों महानुभावों को सड़क मार्ग से जमशेदपुर लाया गया।

सोमवार को रांची एयरपोर्ट पर मानगो गुरुद्वारा के महासचिव सरदार जसवंत सिंह जस्सू के नेतृत्व में जगजीत सिंह भाटिया, रघुबीर सिंह, अमृतपाल सिंह, हरपाल सिंह एवं रविंदर सिंह भाटिया सहित अन्य सदस्यों ने दोनों पंथिक व्यक्तित्वों का स्वागत किया। इस दौरान संगत की ओर से उनका सम्मान करते हुए जमशेदपुर आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।

गौरतलब है कि 5, 6 एवं 7 अक्टूबर को गुरुद्वारा साहिब स्टेशन रोड, जुगसलाई में गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाशपर्व को समर्पित विशेष धार्मिक समागम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, स्त्री सत्संग सभा एवं महाराजा रणजीत सिंह सेवा दल, स्टेशन रोड, जुगसलाई के सहयोग से किया जा रहा है।

समागम के दौरान भाई सरबजीत सिंह धुंधा द्वारा पंथ प्रचार एवं गुरमत विचारों के माध्यम से संगत को संबोधित करेंगे जबकि भाई मनिंदर सिंह, हजूरी रागी, श्री दरबार साहिब गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *