jamshedpur-CGPC ने रेलवे के उप महाप्रबंधक मनीष जैन को ज्ञापन सोपा,मांगों पर तत्काल सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी -मनीष जैन

SIKH MEDIA
जमशेदपुर l सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 31 सदस्यों का एक प्रतिनिधि मंडल प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में टाटानगर रेलवे स्टेशन पर दक्षिण पूर्व रेलवे के उप महाप्रबंधक मनीष जैन से मिला.
इस मौके पर उनके साथ उपस्थित मंडल रेल प्रबंधक अरुण हुंरिया एवं कई रेल के उच्च पदाधिकारी उपस्थित थे सर्वप्रथम सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी ने दोनों पदाधिकारी को शॉल एवं बुके भेंट कर सिख समुदाय की ओर से सम्मानित किया साथ ही उन्हें ज्ञापन सौंप कर टाटा से अमृतसर जाने वाली जलिया वाला बाग एक्सप्रेस को कुहासा का बहाना बनाकर 2 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द किए जाने का कड़ा विरोध किया एवं इस ट्रेन को सप्ताह में चार दिन करने एवं टाटा से जम्मू तवी एक्सप्रेस को पूर्व की तरह टाटानगर रेलवे स्टेशन से रोजाना चलाने की मांग की गई.
इस मौके पर उप महाप्रबंधक मनीष जैन ने ध्यान पूर्वक प्रतिनिधि मंडल की बातें सुनी और तत्काल सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी ने जब 7 अक्टूबर को मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुंरिया को ज्ञापन सौंपने की जानकारी दिए जाने पर मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुंरिया ने कहा कि मैं खुद 7 अक्टूबर को जमशेदपुर में आकर आप लोगों से मिलूगा उन्होंने भी तत्काल सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया l
उप महाप्रबंधक मनीष जैन को दिए गए ज्ञापन में दोनों मांगे पूरी नहीं होने पर दुर्गा पूजा के बाद रेल चक्का जाम करने की जानकारी दी और कहा कि हम लोग रेल अधिकारियों को ज्ञापन दे दे कर परेशान हो गए हैं परंतु अब की बार आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी l
ज्ञापन सामने के दौरान जमशेदपुर की सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि अवतार सिंह संधू गुरमीत सिंह गौतम बोस नवजोत सिंह सोहल निर्मल दादा राजकुमार दास सुखदेव सिंह आदि उपस्थित थे
इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह सुरजीत सिंह खुशीपुर चंचल सिंह हरविंदर सिंह मंटू महासचिव अमरजीत सिंह गुरचरण सिंह बिल्ला कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी गुरु शरण सिंह अजीत सिंह गंभीर जोगिंदर सिंह जोगी प्रधान परमजीत सिंह रोशन प्रीतम सिंह प्रधान लखविंदर सिंह प्रधान रविंद्र सिंह प्रधान मलकीत सिंह प्रधान अवतार सिंह सोखी चेयरमैन गुरमेल सिंह सलाहकार सुरेंद्र सिंह शिंदे सुखदेव सिंह बिट्टू ज्ञानी कुलदीप सिंह सुखदेव सिंह मली सुखविंदर सिंह सरबजीत सिंह ग्रेवाल गुरमीत सिंह बलविंदर सिंह अमन सिंह महेंद्र पाल सिंह सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की चेयरमैन कमलजीत कौर संरक्षक दलबीर कौर सतनाम कौर जसवीर कौर आदि कई अन्य लोग भारी संख्या में उपस्थित थे.
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
Top Stories