Loading ...

jamshedpur-जोड़ी राइडर और JH 05 की टीम ने वृद्धाश्रम में की सेवा – 35 बुजुर्गों में बांटा राशन.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

DAILY DOSE 24/7

जमशेदपुर, 4 अक्टूबर।

जोड़ी राइडर और JH 05 ग्रुप की पूरी टीम ने आज 4 अक्टूबर को सरायकेला स्थित एक वृद्धाश्रम में सेवा कार्य किया।

इस सेवा का विचार ग्रुप के एडमिन पिंकी पाजी और निक्की भाभी का था। पिछले सप्ताह दोनों वृद्धाश्रम के दौरे पर गए थे, जिसके बाद उनके मन में यह सेवा करने का विचार आया। उनकी योजना के तहत और पूरी टीम के सहयोग और योगदान से इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

वृद्धाश्रम में लगभग 35 बुजुर्ग रहते हैं। टीम ने सभी सदस्यों के साथ मिलकर बाइक राइड करते हुए वहाँ पहुँचकर बुजुर्गों से मुलाकात की, उनका परिचय लिया और बातचीत की।

इस दौरान टीम की ओर से सभी बुजुर्गों के लिए राशन, खाने-पीने की सामग्री एवं रोजमर्रा में काम आने वाली वस्तुएं वितरित की गईं।

टीम से मिलकर बुजुर्गों को बहुत खुशी हुई और इस नेक कार्य में शामिल होकर टीम के सभी सदस्यों को भी आत्मिक संतुष्टि मिली।

कार्यक्रम सफल रहा और टीम ने भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *