Loading ...

jamshedpur-जालियांवाला बाग ट्रेन को रद्द करने के आदेश से सिख हुए उग्र, सीजीपीसी में सर्वदलीय बैठक कर रेलवे को चेताया

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

सिखों के साथ पक्षपात रवैया अब बर्दाश्त से बाहर, जेल जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे –प्रधान भगवान सिंह

सांसद ने दिया साथ का भरोसा, कल एजीएम को टाटानगर में मिलेंगे, 7 अक्टूबर को डीआरएम से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल : चेयरमैन शैलेन्द्र सिंह

जमशेदपुर।टाटानगर स्टेशन से चलने वाली टाटा अमृतसर टाटा जालियांवाला बाग (18103-18104) ट्रेन को लगातार पांचवें सीजन पर कोहरे का हवाला देकर 2 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द किये जाने से जमशेदपुर के सिख उग्र हो गए हैं। वक्ताओं ने रेलवे के प्रति अपनी नाराजगी रविवार को साकची स्थित सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी (सीजीपीसी) के कार्यालय में जाहिर की, जिसमें भारी संख्या में सिख समाज के साथ साथ अन्य लोगों का भी समर्थन देखने को मिला।

सभी ने एक स्वर रेलवे के निर्णय को वापस लेने के लिए आंदोलन करने की हामी भरी। अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि केवल जालियांवाला बाग ट्रेन में ही कुहासे की मार क्यों पड़ती है, जबकि अन्य ट्रेनें भी लंबी दूरी की है। सीजीपीसी के महासचिव अमरजीत सिंह गुरचरण सिंह बिल्ला ने कहा की सिखों की भावनाओं को समझते हुए नई ट्रेन चलाई जानी चाहिए ना कि जो सप्ताह में 2 दिन चल रही है। उसे भी बंद करना चाहिए। अबकी बार रेलवे को इसका कड़ा विरोध सहना पड़ेगा अगर आप प्रिया घटना होगी तो उसकी जिम्मेदारी भी रेलवे प्रशासन की होगी

इस आपात बैठक को मुख्य रूप से सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने सम्बोधित करते हुए पंथ को एकजुट होकर रेलवे की कूटनीति के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा की सिखों के साथ बार बार रेलवे सौतेला व्यवहार कर रही है, जो अब बर्दाश्त से बाहर है। उन्होंने कहा कि रेलवे अगर अपना निर्णय वापस नहीं लेती है तो धरना प्रदर्शन से लेकर ट्रेनों को रोकने का काम किया जायेगा। जेल जाने के लिए वह सबसे आगे होंगे।

चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह ने भी अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए उपस्थित जनसमूह को बताया कि सांसद विद्युत वरण महतो ने दूरभाष पर अपना समर्थन देने का भरोसा दिया है, और रेल मंत्री से बात करने का आश्वासन दिया है उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर को टाटानगर के दौरे पर आने वाले दक्षिण पूर्व रेलवे के उप महाप्रबंधक मनीष जैन से मिलकर अपनी बात रखेंगे।

7 अक्टूबर को चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय में डीआरएम तरुण हुरिया से मिल कर अपनी बात रखेंगे उस दिन सुबह नौ बजे सभी सीजीपीसी कार्यालय से एकजुट होकर चलेंगे। उसके बाद भी निर्णय वापस नहीं हुआ तो दुर्गापूजा बाद आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए धरना प्रदर्शन करेंगे। उसके बाद भी नहीं सुनी गई तो ट्रेनें रोकने के लिए रेल चक्का जाम करेंगे ।

बैठक में उपस्थित कांग्रेस के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला और आम जन की इस समस्या को लेकर कांग्रेस पार्टी का नैतिक नहीं पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की और इसे निर्णायक लड़ाई बनाकर लड़ने की बात कही। विभिन्न पार्टियों से मीटिंग में पहुंचे भाजपा नेता एवं रंगरेटा महासभा के अध्यक्ष मनजीत सिंह गिल जदयू के महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू सुखदेव सिंह मल्ही जनरल सेक्रेटरी डीसीसी चेयरमैन टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौतम बोस निर्मल दास राजकुमार दास एवं अन्य प्रतिनिधियों ने सीजीपीसी को सहयोग देने की घोषणा की एवं सीपीसी से कंधा से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ने की घोषणा की और आंदोलन को अंजाम तक पहुंचाने का वादा किया

बैठक की कार्रवाई गुरु चरणों में अरदास कर शुरू की गई, जिसके बाद तीन प्लेट प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर गोलपहाड़ी के प्रधान दलजीत सिंह लखविंदर सिंह जगजीत सिंह गांधी सतबीर सिंह परमजीत सिंह रोशन, हरविंदर सिंह पप्पू गुरदीप सिंह काके जोगा सिंह, सुखविंदर सिंह सिंगारा सिंह जसवंत सिंह जस्सू, सेंट्रल नौजवान सभा के महासचिव सुखवंत सिंह सुक्कू रणजीत सिंह, सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रविंदर कौर संरक्षक दलबीर कौर महासचिव परमजीत कौर रजी कौर किरण कौर आदि उपस्थित रहे

ये भी रहे मौजूद

बैठक में विशेष रूप से सीजीपीसी के वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह सुरजीत सिंह खुशीपुर सुखविंदर सिंह राजू चंचल सिंह, हरविंदर सिंह मंटू, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी जोगिंदर सिंह जोगी, अजीत गंभीर, गुरदीप सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, सरबजीत ग्रेवाल, , सुरेंद्र सिंह शिंदे, इंद्रजीत सिंह जसवंत सिंह भोम सत्य सिंह , इंद्रजीत सिंह इंदर, , पाठी राजवीर सिंह, गुरबचन सिंह राजू, राजू पांडे, समेत सभी गुरुद्वारा कमेटियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे संचालन अमरजीत सिंह धनबाद ज्ञापन सलाहकार परविंदर सिंह सोहल ने किया.

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *