jamshedpur-गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा सिख नौजवान सभा ने सिख मीडिया को किया सम्मानित,सिख समाज की आवाज को बुलंद करने में मीडिया की अहम भूमिका : सिख नौजवान सभा

Daily Dose 24/7
जमशेदपुर। गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा परिसर में सिख नौजवान सभा की ओर से सिख मीडिया से जुड़े प्रतिनिध को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभा के पदाधिकारियों ने सिख समाज, गुरुघर की गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यों को प्रमुखता से जन-जन तक पहुंचाने के लिए मीडिया के योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में मीडिया समाज और लोगों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य कर रहा है। सिख समाज की धार्मिक, सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़ी गतिविधियों को सकारात्मक रूप से लोगों तक पहुंचाने में सिख मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। मीडिया द्वारा समाज की उपलब्धियों, धार्मिक आयोजनों और सामाजिक कार्यों को मंच मिलने से नई पीढ़ी भी अपनी धार्मिक एवं सामाजिक विरासत से जुड़ रही है।
सिख नौजवान सभा ने कहा कि समाज के अच्छे कार्यों को सामने लाने वाले पत्रकारों और मीडिया कर्मियों का सम्मान करना केवल उनका उत्साहवर्धन करना नहीं, बल्कि समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और योगदान को सम्मान देना है।
इस अवसर पर सिख मीडिया को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं सिख नौजवान सभा के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा बड़ी संख्या में संगत की उपस्थिति रही।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
Top Stories