jamshedpur-नवनिर्वाचित प्रधान हरमन सिंह धामी का सम्मान.

SIKH MEDIA
DAILY DOSE 24/7
जमशेदपुर। गौरीशंकर रोड सिख नौजवान सभा के नवनिर्वाचित प्रधान सरदार हरमन सिंह धामी को सीतारामडेरा गुरुद्वारा के सिख नौजवान सभा यूनिट की ओर से सम्मानित किया गया। यूनिट के सदस्यों ने उन्हें सिरोपा भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने कहा कि सरदार हरमन सिंह धामी के नेतृत्व में सिख नौजवान सभा सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा कार्यों को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगी। उन्होंने नए प्रधान के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम के दौरान सिख नौजवान सभा के सदस्यों ने गुरुघर की सेवा, समाज की एकजुटता और युवाओं को धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने पर भी जोर दिया।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
Top Stories