jamshedpur-स्त्री सत्संग सभा द्वारा टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की देख रेख में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाशोत्सव मनाया गया ।

SIKH MEDIA
DAILY DOSE 24/7
जमशेदपुर- टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से स्त्री सत्संग सभा द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाशोत्सव समागम बड़े धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर पिछले 10 तारीख को श्री अखंड पाठ साहिब जी का पावन पाठ आरंभ किया गया था। जिसकी समाप्ति 12 सितम्बर को गुरु मर्यादा अनुसार हुआ। श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के उपरांत कथा किर्तन गायन प्रस्तुत किया गया। जिसमें मुख्य रूप से बीबी जसबीर कौर डिम्पी, बीबी रविंदर कौर रानी ने गुरबाणी किर्तन गायन प्रस्तुत किया।
इस मौके पर विशेष रूप से पहुंचे भाई हरप्रीत सिंह हैप्पी के जत्थे द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को मुख्य रखते हुए मनोहर गुरबाणी किर्तन गायन किया गया। जिसे सुनकर संगत मंत्रमुग्ध हो गयी।
इस पावन पर्व पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा गुरुद्वारा साहिब को रंगबिरंगी लाइटों एवं फुलों से सजाया गया था। जिसकी छटा देखते ही बनती थी।
इस मौके पर अतिथि के रूप में पहुंचे सरदार हरभजन सिंह को झारखंड सरकार जिला उपाध्यक्ष द्वारा “झारखंड आंदोलनकारी” का प्रशस्ति पत्र दिए जाने पर टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सिरोपा देकर सम्मानित किया गया.
समागम के दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सतबीर सिंह ने अपने संबोधन में कमेटी के सहयोग से स्त्री सत्संग सभा द्वारा किये गए उक्त धार्मिक समागम के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की, और संगत को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से शुरू किए गये कंप्यूटर एवं सिलाई मशीन सिखलाई क्लास एवं की जानकारी दी गई। उन्होंने संगत को बताया कि गुरुद्वारा साहिब में लंगर हाल के निर्माण कार्य को जल्द शुरू किया जाएगा।
इस बीच स्त्री सत्संग सभा की समूह महिलाओं द्वारा कमेटी प्रधान सरदार सतबीर सिंह के कार्यो की विशेष रूप से सराहना की गई।
स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी दलबीर कौर एवं सेक्रेटरी बीबी बलविंदर कौर ने अपने संयुक्त संबोधन में कहा कि गुरु घर में सरदार सतबीर सिंह द्वारा अनेकों समाजिक व धार्मिक कारज किये गए हैं, जोकि सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि प्रधान साहिब भले ही उम्र में उनसे छोटे हैं किंतु वह हम सभी के गार्जियन स्वरूप हैं। और उनसे हम सबको एवं स्थानीय संगत को बहुत उम्मीद है।
इस मौके पर स्त्री सत्संग सभा द्वारा कमेटी प्रधान सरदार सतबीर सिंह एवं सीजीपीसी के पूर्व जनरल सेक्रेटरी सरदार जसवंत सिंह भोमा को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर स्त्री सभा प्रधान : बीबी दलबीर कौर,जनरल सकत्तर: बीबी बलविंदर कौर,चेयरमैन : बीबी जसबीर कौर डिंपी सत्वंत कौर भोली, लवली , सरबजीत कौर , जीती , मंजीत कौर जीतू , रिंके, जस, बिंदु आदि सैकड़ों की संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में गुरु का अटूट लंगर वरताया गया।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
Top Stories