jamshedpur-श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व पर मानगो गुरुद्वारा साहिब में 13 सितम्बर को धार्मिक समागम एवं खून दान शिविर का आयोजन।

Daily Dose 24/7
SIKH MEDIA
धार्मिक समागम में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाएगा।

जमशेदपुर- मानगो गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाशोत्सव मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं स्त्री सत्संग सभा के संयुक्त तत्वावधान से 13 सितम्बर दिन रविवार को बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाएगा।
इस आयोजन की खासियत यह है कि यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे से निरंतर गुरमत भावना के साथ दिनभर चलेगा। जिसमें खून दान कैंप, गुरबाणी किर्तन कथा विचार की प्रवाह दिनभर चलेगी।
इस संबंध में मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने मीडिया संवाददाता को बताया कि आगामी 13 सितम्बर को गुरुद्वारा साहिब मानगो में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पर्व अति श्रद्धा सत्कार एवं गुरमत भाव से मनाया जाएगा। उक्त धार्मिक समागम में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाएगा।
इसके अलावा सुबह 10:30 बजे सहज पाठ की समाप्ति के उपरांत स्थानीय स्त्री सत्संग सभा की बीबीयों द्वारा गुरबाणी किर्तन गायन किया जाएगा, इस पावन अवसर पर हजूरी रागी भाई हरपाल सिंह जी 12 बजे से 1:30 बजे तक अपने मनोहर गुरबाणी किर्तन गायन करके संगत को निहाल करेंगे। उसके बाद इस कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे कथा वाचक भाई वरींदर पाल सिंह जी संगत को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की महिमा एवं सिख इतिहास से अवगत कराएंगे।
अरदास के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वरताया जाएगा।
मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं स्त्री सत्संग सभा द्वारा शहर के समूह साध संगत को विनम्र निवेदन है कि आगामी 13 सितम्बर को मानगो गुरुद्वारा साहिब मे परिवार समेत पहुंचे और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी पहले प्रकाश पर्व के उत्सव में हाजरी भरकर अपना जीवन सफल करें।
नोट- मानवता की सेवा के लिए मानगो गुरुद्वारा साहिब में 13 सितम्बर को लग रहे रक्तदान शिविर मे आएं और रक्तदान अवश्य करें। और जरुरत मंदो की जिंदगी बचाऐं।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।