Loading ...

jamshedpur-बिरसानगर गुरुद्वारा में सुशोभित हुआ गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का नया स्वरूप.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

Daily Dose 24/7

SIKH MEDIA

निकाला गया भव्य नगर कीर्तन

JAMSHEDPUR

भव्य स्वागत, आदर सत्कार और धार्मिक आस्था के साथ बिरसानगर गुरुद्वारा साहिब में रविवार को गुरु ग्रंथ साहिब का नया स्वरूप सुशोभित किया गया।

रविवार को टेल्को स्थित गुरुद्वारा साहिब से गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का नया पावन स्वरूप पूरे धार्मिक आदर-सत्कार और पंज प्यारों की अगुवाई में छोटे नगर कीर्तन के भव्य रूप में बिरसा नगर गुरुद्वारा साहिब लाया गया।
इस पुनीत अवसर पर सिख संगत में भारी उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखा गया।

नगर कीर्तन की शुरुआत टेल्को गुरुद्वारा साहिब में अरदास के साथ हुई। उपरांत पंच प्यारों की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को एक विशेष रूप से सजाए गए वाहन (पालकी साहिब) में सुशोभित किया गया। पालकी साहिब के पीछे स्त्री सत्संग सभा की महिलाएं शब्द कीर्तन गायन कर रही थी, वही पालकी साहिब के आगे सेवादार झाड़ू की सेवा कर रहे थे। टेल्को से बिरसा नगर के मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा एवं नगर कीर्तन में शामिल संगत के लिए जलपान सेवा शिविर भी लगाये गये थे।

बिरसा नगर गुरुद्वारा पहुंचने पर पावन स्वरूप को पूरे आदर के साथ सुशोभित किया गया, जिसके बाद संगत के बीच लंगर बरताया गया। नगर कीर्तन में बिरसानगर गुरुद्वारा के प्रधान परमजीत सिंह रोशन एवं उनकी टीम, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू,
महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, अमरजीत सिंह, मीत प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर, लखविंदर सिंह

अकाली दल के सदस्य सहित सीजीपीसी के सलाहकार सुरेन्द्र सिंह शिंदे, सुखविंदर सिंह राजू, अर्जुन सिंह वालिया, सरजामदा गुरुद्वारा के प्रधान, गोल पहाड़ी गुरुद्वारा के प्रधान, टुइलाडूंगरी गुरुद्वारा के प्रधान, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, गोलमुरी नौजवान सभा के प्रधान रणजीत सिंह, इंदरजीत सिंह, हर्षदीप सिंह, रंजीत सिंह, अवतार सिंह, सेन्ट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रविंदर कौर, चेयरमैन कमलजीत कौर, महासचिव परमजीत कौर, कमलजीत गिल सहित कई गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य शामिल हुए। गुरु महाराज के स्वरूप की सेवा राजवीर सिंह द्वारा की गई।

बिरसानगर गुरुद्वारा के प्रधान परमजीत सिंह रोशन, प्रीतम सिंह, सुखदेव सिंह, रणजीत सिंह, अमृत सिंह, अमरजीत सिंह, मान सिंह, हीरा सिंह, अजेब सिंह, अमन सिंह, गुलशन सिंह फौजी, समूह स्त्री सत्संग सभा, बिरसानगर सिख नौजवान सभा, बिरसा नगर समूह साद संगत ने इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सेवादारों और स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *