Loading ...

jamshedpur-सीजीपीसी के पूर्व प्रधान सरदार महेंद्र सिंह बोज्जा के अंतिम अरदास के अवसर पर विशेष कीर्तन का आयोजन,

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

Daily Dose 24/7

SIKH MEDIA

सीजीपीसी द्वारा महेंद्र सिंह के नाम से शिक्षा अकादमी खोलने का सुझाव: ज्योति माथारू

जमशेदपुर। सीजीपीसी के पूर्व प्रधान सरदार महेंद्र सिंह बोज्जा के 9 अगस्त को दिल्ली में हुए निधन के बाद उनकी स्मृति में नामदा बस्ती गुरुद्वारा में 16 अगस्त को पाठ रखा गया। मंगलवार, 18 अगस्त को पाठ के समापन एवं अंतिम अरदास के अवसर पर विशेष कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न गुरुद्वारों के प्रधान, सिख समाज की प्रमुख हस्तियां एवं प्रबुद्ध लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

इस अवसर पर सीजीपीसी की ओर से सरदार महेंद्र सिंह बोज्जा की तस्वीर के साथ सम्मान-पत्र उनकी पत्नी बीबी राजिंदर कौर एवं उनके परिवार को झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक आयोग के वाइस चेयरमैन ज्योति सिंह माथारू, सीजीपीसी अध्यक्ष सरदार भगवान सिंह एवं उनकी टीम द्वारा प्रदान किया गया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सीजीपीसी अध्यक्ष सरदार भगवान सिंह ने कहा कि सरदार महेंद्र सिंह बोज्जा सिख समाज के एक अनमोल हीरे थे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

सीजीपीसी चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि अंतिम अरदास में संगत की इतनी बड़ी मौजूदगी इस बात का प्रमाण है कि सरदार महेंद्र सिंह बोज्जा बेहद मिलनसार एवं लोकप्रिय व्यक्तित्व के धनी थे।

सीजीपीसी के पूर्व प्रधान सरदार गुरमुख सिंह मुखे ने कहा कि महेंद्र सिंह बोज्जा जैसे ईमानदार इंसान बहुत कम मिलते हैं। सीजीपीसी प्रधान के कार्यकाल में उन्होंने समाजहित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए, जिससे समाज को सही दिशा मिली।

साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह ने कहा कि आज समाज को सरदार महेंद्र सिंह बोज्जा द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

रंगरेटा समाज के प्रधान मनजीत सिंह गिल ने कहा कि सरदार महेंद्र सिंह बोज्जा केवल रंगरेटा समाज ही नहीं, बल्कि पूरी सिख कौम के हितों को लेकर चिंतित रहते थे। विशेष रूप से बच्चों की शिक्षा और उनके बेहतर भविष्य को लेकर वे हमेशा प्रयासरत रहते थे।

झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक आयोग के वाइस चेयरमैन ज्योति सिंह माथारू ने कहा कि सरदार महेंद्र सिंह बोज्जा डबल एमएससी थे और उनके बच्चे सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता हैं। यह उनकी शिक्षा के प्रति सोच और नई पीढ़ी को शिक्षित करने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

माथारू ने कहा कि सीजीपीसी शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने सुझाव दिया कि सीजीपीसी को सरदार महेंद्र सिंह बोज्जा की स्मृति में “महेंद्र सिंह शिक्षा अकादमी” स्थापित करनी चाहिए, जहां आईएएस और आईपीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाए। उन्होंने कहा कि इससे बेहतर श्रद्धांजलि सरदार महेंद्र सिंह बोज्जा के लिए और कुछ नहीं हो सकती।

कार्यक्रम के अंत में नामदा बस्ती गुरुद्वारा के प्रधान सरदार दलजीत सिंह ने सभी उपस्थित संगत एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सीजीपीसी स्त्री सत्संग सभा की चेयरमैन बीबी कमलजीत कौर सहित शहर के सभी प्रमुख गुरुद्वारों के प्रधान, विभिन्न कमेटियों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही, जिनमें तरा सिंह, गुरदयाल सिंह, जसबीर सिंह, पादरी बलजीत सिंह, अवतार सिंह भाटिया, अमरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, राजू सुखदेव सिंह गिल, राजेन्द्र सिंह तरसिक्का, कमलजीत सिंह, कुलदीप सिंह सहित जमशेदपुर के सभी गुरुद्वारा कमेटियां उपस्थित थीं।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *