Loading ...

jamshedpur-सोनारी गुरुद्वारा के प्रधान सरदार बलबीर सिंह ने अपना 72 वां जन्मदिन मनाया।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

जमशेदपुर- सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार बलबीर सिंह ने आज सोनारी गुरुद्वारा साहिब में गूरू चरणों में अरदास करते हुए अपना 72 वां जन्मदिन मनाया।

इस खुशी के मौके पर गुरुद्वारा साहिब में श्री सुखमनी साहब का पावन पाठ किया गया।

इस अवसर पर प्रधान सरदार बलबीर सिंह के विशेष आमंत्रण पर सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। और सरदार बलबीर सिंह को उनके जन्मदिन के मौके पर लंबी आयु समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए गुरु महाराज जी के चरणों मे अरदास की, और सरदार बलबीर सिंह को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस कार्यक्रम में सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह प्रधान सरदार भगवान सिंह महासचिव सरदार गुरचरण सिंह बिल्ला ने सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सरदार बलबीर सिंह को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया और बधाई दी।

श्री गुरु रामदास भलाई केन्द्र के ओपीडी में कल यानी रविवार दिनांक 19-7-2026 को डाक्टर अमरजीत सिंह डडवाल होमियोपैथी, डाक्टर सतबीर सिंह डेंटिस्ट, डाक्टर इंद्रजीत मुखर्जी एवं डाक्टर प्रविणा मुखर्जी, उपलब्ध रहेगें। समय और उपलब्धता की जानकारी हेतु 9123436198 पर संपर्क करके अपना नंबर बुक कर लें।

Help line number-9123436198

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *