jamshedpur- शहीद बाबा दीपसिंह गुरुद्वारा में नतमस्तक हुए बलजीत सिंह बेदी।

Daily Dose 24/7
Sikh Media
इस पावन स्थान पर पहली बार सपरिवार आने का अवसर मिला,यहाँ आकर काफी सकून मिला-बलजीत सिंह बेदी
जमशेदपुर- 18/7/2026
शहर के सीतारामडेरा स्थित मशहूर गुरुद्वारा शहीद बाबा दीपसिंह गुरुद्वारा साहिब में आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सरदार बलजीत सिंह बेदी सपरिवार विशेष रूप से पहुंचे और गुरु महाराज जी के समक्ष मत्था टेककर आशिर्वाद प्राप्त किया।
इस मौके पर उन्होंने मीडिया को बताया कि उक्त गुरुद्वारा साहिब की काफी महिमा सुनी थी, इस पावन स्थान पर पहली बार सपरिवार आने का अवसर मिला,यहाँ आकर काफी सकून मिला।
उन्होंने कहा कि वह जमशेदपुर विशेष रूप से शहीद बाबा दीपसिंह गुरुद्वारा साहिब के दर्शन करने हेतु आये थे। इस बीच सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सुखविंदर सिंह मीट्ठू ने बलजीत सिंह बेदी को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया, इस मौके पर बलजीत सिंह बेदी ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा गुरु घर में चल रहीं सेवाओं एवं विकास कार्यों की सराहना की।
बताते चलें कि रामगढ़ निवासी सरदार बलजीत सिंह बेदी पूर्व में चार सालों तक पूर्वी सिंहभूम के प्रभारी रह चुके हैं, और वर्तमान में झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव के पद पर पार्टी की सेवा कर रहे हैं। इसके अलावा श्री बेदी सामाजिक कार्यों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।
इस अवसर पर सीतारामडेरा गुरुद्वारा साहिब की सिख स्त्री सत्संग सभा द्वारा सरदार बलजीत सिंह की धर्मपत्नी बीबी रोजी कौर बेदी को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर उनके साथ परविंदर सिंह सोहल, चरनजीत सिंह गांधी, गुरदीप सिंह काके आदि मौजूद थे।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
श्री गुरु रामदास भलाई केन्द्र के ओपीडी में कल यानी रविवार दिनांक 19-7-2026 को डाक्टर अमरजीत सिंह डडवाल होमियोपैथी, डाक्टर सतबीर सिंह डेंटिस्ट, डाक्टर इंद्रजीत मुखर्जी एवं डाक्टर प्रविणा मुखर्जी, उपलब्ध रहेगें। समय और उपलब्धता की जानकारी हेतु 9123436198 पर संपर्क करके अपना नंबर बुक कर लें।
Help line number-9123436198