JAMSHEDPUR-सावन माह की संग्रांद पर 16 जुलाई को साकची गुरुद्वारा साहिब में सजेगा भव्य विशेष कीर्तन दरबार.

SIKH MEDIA
श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील, गुरु की बाणी के रस में सराबोर होगी संगत
पवित्र सावन माह की संग्रांद के अवसर पर 16 जुलाई को गुरुद्वारा साहिब साकची में एक भव्य एवं विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा जहाँ श्रद्धालु संगत गुरु चरणों में शीश नवाकर गुरु की असीम कृपा एवं आशीर्वाद प्राप्त कर सावन माह का स्वागत करेगी।
संग्रांद समारोह के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, साकची की एक बैठक प्रधान सरदार निशान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया तथा संगत की सुविधा, धार्मिक मर्यादा एवं सेवा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में ट्रस्टी सतनाम सिंह सिद्धू, रबिंदर सिंह, प्रवक्ता बलजीत संसोआ, सन्नी सिंह बरियार, अजायब सिंह, सुखविंदर सिंह निक्कू, श्याम सिंह, बलबीर सिंह, दलजीत सिंह, सतबीर सिंह गोल्डू, राजेंद्र सिंह, अमरपाल सिंह, बलदेव सिंह बब्बू, बीबी मंजीत कौर, बीबी राज कौर, बीबी गुरमीत कौर एवं बीबी पिंकी कौर सहित अन्य सदस्यों ने भाग लेते हुए अपने-अपने विचार रखे। सभी ने संकल्प लिया कि संग्रांद का यह पावन आयोजन पूरी धार्मिक मर्यादा, श्रद्धा एवं सेवा भावना के साथ संपन्न कराया जाएगा।
इस अवसर पर गुरुद्वारा कमिटी के प्रधान सरदार निशान सिंह ने संगत से भावपूर्ण अपील करते हुए कहा कि श्रद्धालु संगत अपने परिवार सहित बड़ी संख्या में गुरुघर पहुंचें, गुरु साहिब के पावन दर्शन करें, गुरुबाणी का श्रवण करें और गुरु के लंगर, प्रसाद तथा सेवा का लाभ प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य बनाएं।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।