Loading ...

jamshedpur-गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व पर मानव अधिकार सहयोग संघ ने वृद्धाश्रम में की लंगर की सेवा.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

DAILY DOSE NEWS

SIKH MEDIA

वृद्ध आश्रम में आकर इन बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही गुरु महाराज के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धा -सुमन महतो ,सरदार शैलेंद्र सिंह

जमशेदपुर l सिखों के छठवें गुरु, साहिब श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व को समर्पित मानव अधिकार सहयोग संघ की महिला इकाई की अध्यक्ष चरणजीत कौर भाटिया द्वारा एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के सदस्यों ने बाराद्वारी स्थित आशीर्वाद भवन में बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनकी सेवा की एवं भोजन का वितरण किया
कार्यक्रम की शुरुआत गुरु साहिब के चरणों में अरदास और उनके दिखाए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ हुई।

गुरु हरगोबिंद साहिब जी के ‘मीरी-पीरी’ के सिद्धांत और दीन-दुखियों की रक्षा के संदेश को याद किया गया
संस्था के पदाधिकारियों ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना।
समाज में बुजुर्गों की उपेक्षा को रोकने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

संस्था की अध्यक्ष चरणजीत कौर भाटिया ने इस मौके पर कहा, “गुरु हरगोबिंद साहिब जी ने हमें हमेशा मजलूमों और समाज के वंचित वर्गों की सेवा और रक्षा करने की शिक्षा दी है।
सेवा कार्य में शामिल मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सुमन महतो एवं झारखंड गुरुद्वारा एवं सी जी पी सी के चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि आज के दिन वृद्धाश्रम में आकर इन बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही गुरु महाराज के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धा है।

सेवा कार्य में मुख्य रूप से पूर्व सांसद सुमन महतो, झारखंड गुरुद्वारा के चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह,वरीय उपाध्यक्ष नरेन्द भाटिया,सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, झामुमो के वरिष्ठ नेता सागेन पूर्ति,नसीर खान, बंटी सिंह, झामुमो नेत्री कमलजीत सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की चेयरमैन कमलजीत कौर,आग़ाज़ संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह,सिख नौजवान सभा सरजामदा के प्रधान जगप्रीत सिंह जे डी समेत सभी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में मानवाधिकार सहयोग संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष रजनी बंसल,जिला अध्यक्ष गुरु चरण महंती, टी आर एम तिवारी,रवि दास गुप्ता,भोला शंकर,सुनीता ओझा,सुनीता देवी,माधुरी दास गुप्ता,मोहम्मद अंसार आदि सदस्य उपस्थित रहे

वृद्धाश्रम के प्रबंधकों और वहाँ रह रहे बुजुर्गों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की और सभी सदस्यों को अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *