jamshedpur-स्वर्गीय गुरदयाल सिंह भाटिया की तीसरी पुण्यतिथि बिष्टुपुर गुरुद्वारा मे सम्पन्न।

SIKH MEDIA
सीजीपीसी द्वारा समाज हित में किए गए कार्यों के लिए भाई मोहन सिंह,पुत्र सुरेंद्र पाल सिंह टीटू, पोत्र साहिब सिंह सम्मानित किए गए।
जमशेदपुर l शहर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रमुख उद्योगपति स्व गुरदयाल सिंह भाटिया की तीसरी पुण्यतिथि पर उनके पुत्र दयाल बिल्डरस के चेयरमैन सुरेंद्र पाल सिंह टीटू साहब सिंह परिवार द्वारा गुरुद्वारा साहिब बिष्टुपुर में मनाई गई।
इस मौके पर भारी संख्या में समाज के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया विशेष रूप से सिख पंथ के महान सेवक भाई साहब भाई गुरविंदर सिंह रुद्रपुर वाले ने कीर्तन के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी इस मौके पर विधायक मंगल कालिंदी पटना साहिब के महासचिव इंद्रजीत सिंह सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान भगवान सिंह पूर्व विधायक कुणाल सारंगी पूर्व डिप्टी मेयर बॉबी सिंह स्टेशन रोड गुरुद्वारा के प्रधान महेंद्र पाल सिंह ने स्व गुरदयाल सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का अनुरोध किया उन्होंने कहा कि स्व गुरदयाल सिंह जहां शहर के प्रमुख उद्योगपति है वहीं जमशेदपुर के सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले एक स्तंभ थे.
सरदार गुरदयाल सिंह सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संरक्षक स्टेशन रोड गुरुद्वारा, गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा एवं जुगसलाई थाना शांति समिति के अध्यक्ष, सेंट्रल शांति समिति के सदस्य एवं कई अन्य संस्थाओं के प्रमुख पदों पर समाज हित में बहुत ही अच्छे कार्य किया उनके द्वारा समाज हित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों में 1984 के दंगों में सभी संप्रदाय के लोगों में आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने में उल्लेखनीय सहयोग रहा गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा में जीआरडी इंग्लिश स्कूल की शुरुआती समय में इनका भरपूर सहयोग के चलते आज जीआरडी इंग्लिश स्कूल मैं सभी संप्रदाय के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं.
समाज में कभी-कभी विपरीत परिस्थितियों में समाज की एकजुकता के लिए इनका उल्लेखनीय सहयोग रहा इनका अपना व्यक्तित्व ऐसा था किसी भी समस्या दिया उत्पन्न विवाद को निपटाने के लिए अगर यह शामिल हो गए तो तय था कि इस समस्या का समाधान निश्चित रूप से हो जाएगा समय-समय पर सिख समाज की हर गतिविधियों में, रामनवमी अखाड़ा ,मोहर्रम अखाड़ा मे बढ़-चढ़कर सहयोग रहता था जब बाबरी मस्जिद को शहीद किया गया था उस समय जुगसलाई का वातावरण तनाव पूर्ण हो गया था परंतु स्वर्गीय गुरदयाल सिंह के प्रयासों से सब कुछ शांतिपूर्वक तरीके से सौहार्द वातारन बनाए रखा,
इस मौके पर केंद्रीय गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सभी गुरुद्वारा कमेटियों की तरफ से स्वर्गीय गुरु दयाल सिंह के भाई सरदार मोहन सिंह पुत्र सुरेंद्र पाल सिंह टीटू पोत्र साहिब सिंह को समाज हित में दीन दुखियों की सेवा करने के एवं कई अन्य उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें शाल भेंट कर सम्मानित किया गया इस मौके पर सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह गुरमीत सिंह वाइस चेयरमैन हरदीप सिंह दीप
वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह महेंद्र पाल सिंह बलविंदर सिंह महासचिव अमरजीत सिंह गुरचरण सिंह बिल्ला धर्म प्रचार कमेटी अकाली दल के चेयरमैन रामकृष्ण सिंह सलाहकार परविंदर सिंह सोहल सुरेंद्र सिंह शिंदे स्टेशन रोड प्रधान महेंद्र पाल सिंह महासचिव कमलजीत सिंह पार्षद जगदीप सिंह मिंटू टेल्को प्रधान बलविंदर सिंह महासचिव गुरु शरण सिंह रघुवीर सिंह परमजीत सिंह सेंट्रल नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह इंद्रजीत सिंह इंदर सेंट्रल सिख स्त्री सभा की चेयरमैन कमलजीत कौर गौरी शंकर रोड स्त्री सभा की प्रभारी प्रधान रज्जी कौर समेत कई अन्य लोग शामिल थे।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।