CGPC NEWS- हिमांशु सिंह हत्याकांड की सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने की कड़ी निंदा.

SIKH MEDIA
दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग.
जमशेदपुर: सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) ने जमशेदपुर में हुई युवा हिमांशु सिंह की हत्या की घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक बताया है। कमेटी का कहना है कि किसी भी व्यक्ति की जान के साथ खिलवाड़ तथा कानून को अपने हाथ में लेने की प्रवृत्ति सभ्य समाज के लिए गंभीर खतरा है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
कमेटी ने इस मामले में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए कानून-व्यवस्था में कथित लापरवाही के आरोपों के संबंध में संबंधित पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध की गई सख्त प्रशासनिक कार्रवाई का स्वागत किया है। कमेटी का मानना है कि इससे स्पष्ट संदेश जाता है कि राज्य सरकार कानून के शासन, जवाबदेही और सुशासन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
सीजीपीसी ने राज्य सरकार एवं पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कराई जाए तथा जो भी दोषी पाए जाएं, उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और आम जनता का कानून एवं प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो।
साथ ही, कमेटी ने जमशेदपुर की सभी सामाजिक, धार्मिक एवं नागरिक संस्थाओं तथा आम नागरिकों से शांति, सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
