jamshedpur- गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा में श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब जी का प्रकाशोत्सव मनाया गया।

SIKH MEDIA
कार्यक्रम के अंत में गुरु के लंगर में मिस्सी रोटी का प्रसाद और लस्सी की सेवा की गई.
जमशेदपुर- आज गुरुद्वारा गौरीशंकर रोड सिंह सभा में सिखों के छठवें गुरु मीरी पीरी के मालिक छठवें पातशाही श्री गुरु हर गोविंद जी का प्रकाश पर्व गुरुद्वारा सिंह सभा गौरीशंकर रोड में कमेटी के द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.
जिसमें सर्वप्रथम संगत की तरफ से शब्द कीर्तन का गायन किया गया,उसके उपरांत इतिहासकार बीबी सतवंत कौर ने कथा द्वारा संगत को निहाल किया, भाई हरभजन सिंह ने संगत में कीर्तनकिया,
अंत में गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी गुरदीप सिंह निक्कू ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया. कार्यक्रम के अंत में गुरु के लंगर में मिस्सी रोटी का प्रसाद और लस्सी की सेवा की गई,
कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सुरेंद्र सिंह सेक्रेटरी हरमीत सिंह हरदीप सिंह कैशियर हरजीत सिंह लाडी ऑडिटर सरबजीत सिंह मीत प्रधान कुलवंत सिंह जितेंद्र सिंह हैप्पी पलविंदर सिंह परमजीत सिंह गुरजिंदर सिंह पिंटू अर्जुन सिंह वालिया प्रितपाल सिंह स्वर्ण सिंह हरभजन सिंह ककू परमजीत सिंह लकी रविंद्र भाटिया सुखवंत सिंह इंद्रपाल सिंह जसपाल सिंह भाऊ नौजवान सभा की तरफ से प्रधान गुरचरण सिंह जुगनू जितेंद्र सिंह राजपाल सिंह मनदीप सिंह रघुवीर सिंह जसकरण सिंह टीपू सिंह स्त्री सत्संग सभा के तरफ से मनिंदर कौर बेबी कौर जसवीर कौर हरजीत कौर मालती आदि का सहयोग रहा।
इस पावन अवसर पर वाहेगुरु ग्रुप की तरफ से गुरुद्वारा साहिब को चादर की सेवा दी गई।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।