Loading ...

CGPC NEWS-सीजीपीसी अध्यक्ष भगवान सिंह ने टीम संग विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में की शिरकत.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

CGPC NEWS

SIKH MEDIA

 सेवा और समाजसेवा का दिया संदेश

गम्हरिया गुरुद्वारा में नए प्रधान को दी बधाई, रक्तदान शिविर, छबील सेवा और गुरमति समागम में रहे शामिल

जमशेदपुर।

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के प्रधान भगवान सिंह ने अपनी टीम संग रविवार को धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर संगत को सेवा, मानवता और समाज कल्याण का संदेश दिया।

दिन की शुरुआत गम्हरिया गुरुद्वारा साहिब से हुई, जहां उन्होंने नवनिर्वाचित मुख्य सेवादार (प्रधान) डॉ. अमरजीत सिंह को सम्मानपूर्वक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भगवान सिंह ने कहा कि डॉ. अमरजीत सिंह एक प्रसिद्ध होम्योपैथी चिकित्सक होने के साथ-साथ सीजीपीसी में भी लंबे समय से निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कामना की कि गुरु साहिब उन्हें पंथ और संगत की सेवा के लिए सदैव शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर उन्होंने गम्हरिया गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की पूरी टीम को भी शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद भगवान सिंह अपनी टीम के साथ भाई अमरप्रीत सिंह काले की संस्था अर्पण द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में पहुंचे। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। उन्होंने अर्पण संस्था द्वारा लगभग 1500 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य को सामाजिक सेवा का अनुकरणीय उदाहरण बताते हुए सभी रक्तदाताओं और आयोजकों को बधाई दी।

 

इसके उपरांत उन्होंने सोनारी में गुरु रामदास जी सेवक जत्था द्वारा आयोजित ठंडे मीठे जल की छबील में पहुंचकर सेवा कर रहे सेवादारों का उत्साहवर्धन किया। फिर टिनप्लेट गुरुद्वारा साहिब में आयोजित छबील सेवा में भी शामिल होकर संगत और सेवादारों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

दिन के अंतिम कार्यक्रम में भगवान सिंह ने तारकंपनी गुरुद्वारा साहिब में साहिब श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के पावन प्रकाश गुरपुरब के अवसर पर आयोजित गुरमति समागम में माथा टेककर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा संगत के साथ गुरबाणी का आनंद लिया।

भगवान सिंह ने कहा कि गुरु साहिब की कृपा से सेवा, संगत और समाजहित के कार्यों में जुड़ने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने अरदास की कि गुरु महाराज सभी को मानवता की सेवा और “सरबत दा भला” की भावना के साथ कार्य करने की शक्ति प्रदान करें। उनके साथ चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, सुरेंद्र सिंह शिंदे, सुखदेव सिंह बिट्टू, सेंट्रल सिख नौजवान के प्रधान अमरीक सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *