Loading ...

jamshedpur-गुरु रामदास सेवा दल सोनारी द्वारा श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी को समर्पित छबील लगाई गई।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

गुरु रामदास सेवा दल द्वारा पिछले कई सालों से जरुरत मंद लोगों की सेवा में योगदान दिया जा रहा है.

जमशेदपुर- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोनारी स्थित सिख संस्था गुरु रामदास सेवा दल द्वारा आज सोनारी मेन रोड गिल स्वीट्स के सामने श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहादत को समर्पित राहगीरों को ठंडे मीठे जल की छबील एवं चना प्रसाद वितरित किया गया। जिसमें सीजीपीसी के पदाधिकारी एवं नामदा बस्ती गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार दलजीत सिंह एवं उनके साथियों ने सेवा की।

बताते चलें कि गुरु रामदास सेवा दल द्वारा पिछले कई सालों से जरुरत मंद लोगों की सेवा में योगदान दिया जा रहा है, खासकर गरीब बच्चों की स्कूल फीस एवं गरीब लड़कियों के विवाह में आर्थिक मदद में सहयोग करते हैं।

इस बीच गुरु रामदास सेवा दल के पूर्व प्रधान सरदार गुरदयाल सिंह एवं वर्तमान प्रधान सरदार मंजीत सिंह ने संयुक्त रुप से बताया कि संस्था द्वारा पिछले कई सालों से निष्काम भाव से जरुरत मंदो की सेवा निरंतर चल रही है, जिसमें गुरु रामदास सेवा दल के सभी सदस्यों का पूरा सहयोग मिलता है।

एक अन्य सदस्य पायल कौर ने मीडिया के साथ साक्षात्कार के दौरान गुरु रामदास सेवा दल की ओर से चल रही सेवाओं के बारे में बताया। इस मौके पर सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार बलबीर सिंह ने मीडिया को बताया कि गुरु रामदास सेवा दल द्वारा हर साल श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर छबील एवं चना प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाता है। जिसमें इस भीषण गर्मी में हजारों की संख्या में राहगीरों को राहत पहुंचाने का काम किया जाता है।

सोनारी गुरुद्वारा साहिब में गुरु हर गोबिंद साहिब का प्रकाशोत्सव आज मनाया जाएगा।

सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार बलबीर सिंह ने मीडिया को बताया कि आज सोनारी गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब का प्रकाशोत्सव बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाएगा। जिसमें शाम रहिरास साहिब के पाठ के उपरांत दिवान सजाया जाएगा। जिसमें भाई दिलीप सिंह फक्कर पटियाला वाले एवं भाई कविंदर सिंह हजूरी रागी पटना साहिब वाले विशेष रूप से हाजरी भरकर गुरबाणी शबद गायन करके संगत को निहाल करेंगे। समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वरताया जाएगा।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *