Loading ...

jamshedpur-सिख महिला के साथ मारपीट,आरोपियों के खिलाफ बिरसानगर थाना में शिकायत दर्ज।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

DAILY DOSE 24/7

 शादी समारोह के दौरान बच्चों के लड़ाई ने विकराल रुप ले लिया।

 जमशेदपुर– बिरसानगर थानाक्षेत्र के जोन नंबर 6 में शादी समारोह के दौरान बच्चों के लड़ाई ने विकराल रुप ले लिया। बात इतनी बढ़ी कि बच्चों के माता पिता भी आपस में भिड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस दौरान नामदा बस्ती निवासी बलजीत कौर को पुजा कौर एवं नेहा कौर ने घेरकर बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। जिसकी शिकायत बिरसानगर थाना में दर्ज कराई गई है।

इस बीच भुक्तभोगी बलजीत कौर ने दूरभाष के माध्यम से मीडिया को बताया कि बिरसानगर में एक शादी समारोह में भाग लेने वह अपने परिवार एवं बच्चों के साथ गईं थीं, जहां उनकी बच्ची किरनदीप कौर को नेहा कौर एवं पुजा कौर के बच्चे क्रमशः हरमन जसलीन एवं पुजा कौर किसी बात को लेकर गंदी गंदी गालियाँ देने लगे इस दौरान बच्चों की आपसी नोकझोंक ने तूल पकड़ लिया और बात बढ़ गई। नौबत मारपीट तक बढ़ गई। बलजीत कौर ने कहा कि नेहा कौर और पुजा कौर ने उनके साथ बुरी तरह से मारपीट की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। उनके सिर एवं माथे पर गंभीर चोटें आई है। जिसका मेडिकल कराया गया है।

बलजीत कौर ने उक्त घटना की शिकायत बिरसानगर थाना में दी है और प्रशासन से नेहा कौर और पुजा कौर के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *