jamshedpur-टिनप्लेट स्त्री सत्संग सभा द्वारा शहीदी समागम का आयोजन।

jamshedpur
SIKH MEDIA
जमशेदपुर– हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी टिनप्लेट स्त्री सत्संग सभा द्वारा श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी के याद में आज टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से शहीदी समागम का आयोजन किया गया। जिसमें आज सुबह से ही गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धालुओं का जुटना शुरू हो गया था।
बताते चलें कि इस खास कार्यक्रम में स्त्री सत्संग सभा द्वारा पिछले 6मई से निरंतर चालीस दिन श्री सुखमनी साहब के पावन पाठ चल रहे थे, जिसका समापन आज 14 जून को हुआ।
इस मौके पर नवनिर्वाचित प्रधान सरदार सुरजीत सिंह एवं उनके पुरी कैबिनेट को सम्मानित किया गया। उसके उपरांत हजूरी रागी भाई निर्मल सिंह द्वारा मनोहर गुरबाणी शबद गायन करके संगत को निहाल किया गया।
इस मौके पर स्त्री सत्संग सभा द्वारा गुरुद्वारा परिसर में संगत के लिए ठंडे मीठे जल की छबील लगाई गई थी। कार्यक्रम के अंत में खालसा क्लब हाल में गुरु का लंगर वरताया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी पपिंदर कौर, जनरल सेक्रेटरी बीबी मंजीत कौर, कैशियर बीबी चरनजीत कौर, मीत प्रधान बीबी गुरविंदर कौर, ज्वायंट सेक्रेटरी बीबी मीना कौर समेत समस्त स्त्री सत्संग सभा एवं टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का सहयोग रहा।