Loading ...

jamshedpur-गुरु रामदास सेवक जत्था द्वारा साक्ची झंडा चौक पर छबील लगाई गई।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

जमशेदपुर– गुरु रामदास सेवक जत्था द्वारा जमशेदपुर के साक्ची मार्केट में स्थित झंडा चौक पर राहगीरों को भीषण गर्मी में राहत पहुंचाने के लिए ठंडे मीठे जल की छबील एवं चना प्रसाद का लंगर लगाया गया।श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहादत को समर्पित लगाई गई उक्त छबील की खासियत यह रही कि उक्त छबील की शुरुआत सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान् सिंह ने अरदास करके किया।

इस मौके पर सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा संचालित गुरु रामदास भलाई केन्द्र द्वारा फ्री मेडिकल कैंप का भव्य आयोजन किया गया था। जोकि अपने आप में एक अलग अनुभव था। जहां एक ओर इस भीषण गर्मी में राहगीरों को ठंडक पहुंचाने के लिए छबील लगाई गई थी, वहीं दूसरी तरफ संगत की सुविधा के लिए शहर के नामचीन डाक्टरों की टीम द्वारा फ्री मेडिकल कैंप लगाकर सेवा प्रदान की जा रही थी। जमशेदपुर के इतिहास में ऐसा उदाहरण पहली बार देखने को मिला।
बहरहाल गुरु रामदास सेवक जत्था द्वारा लगाया गया उक्त छबील में डाक्टरों द्वारा भी सेवा निभाई गयी। और हजारों की संख्या में लोगों ने छबील ग्रहण किया।

सीजीपीसी कार्यालय में निशुल्क सेवाएं देने वाले सभी 10 डॉक्टरों के कर कमलो से इसकी शुरुआत की गई.

सीजीपीसी द्वारा संचालित श्री गुरु रामदास भलाई केंद्र ओपीडी में 1 वर्ष से निशुल्क सेवाएं दे रहे डॉक्टर अमरजीत सिंह डॉक्टर हरप्रीत सिंह डॉ इंद्रजीत मुखर्जी डॉ प्रवीना मुखर्जी डॉ राजदीप कौर डॉक्टर के पी के साहू डॉ सतबीर सिंह डॉक्टर सिमरन पाल सिंह के कर कमलो से शब्बील की शुरुआत की गई.

इस मौके पर विशेष रूप से सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह सीनियर उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू महासचिव गुरु चरण सिंह बिल्ला सलाहकार हरविंदर सिंह मंटू अजीत सिंह गंभीर तलविंदर सिंह सुखदेव सिंह बिट्टू सुरेंद्र सिंह शिंदे सेंट्रल नौजवान सभा प्रधान अमरीक सिंह हैप्पी सिंह अमृतपाल सिंह मोनू एवं अन्य कई गण्यमान्य लोग शामिल थे.

कार्यक्रम की विशेषता यह भी रही की मेडिकल कैंप के समापन पर सभी सीजीपीसी कार्यालय में 1 वर्ष पूर्व से निशुल्क सेवाएं दे रहे सभी डॉक्टरो को गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में बनाया गया स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया.

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *