Loading ...

Entertainment-आने वाली पंजाबी फिल्म “पछतावा” के पोस्टर ने मचाया धमाल,लोगों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

Entertainment

SIKH MEDIA

पंजाबी फिल्म “पछतावा” का पोस्टर आया सामने,

जमशेदपुर-सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा प्रोड्यूस पंजाबी फिल्म “पछतावा” की स्क्रीनिंग जल्द ही होने जा रही है।

इस फिल्म की खासियत यह है कि फिल्म की स्टोरी सिख बच्चियों को सिख लड़कों से ही शादी करने के लिए प्रेरित करती है.

चूंकि पिछले कुछ समय से यह देखा जा रहा है कि सिख बच्चियों का रुझान अब सिखी स्वरूप वाले लड़कों से हटकर अन्य धर्म के क्लीन शेव लड़कों की तरफ आकर्षित हो रहा है,जो काफी चिंता का विषय है।
इस एक फिल्म में दर्शकों को दो सिख सहेलियों की कहानी देखने को मिलेगी। फिल्म की कहानी बहुत ही दिलचस्प है। संगत इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रही है। निर्माताओं ने मीडिया को बताया कि उक्त फिल्म जून महीने के 15 तारीख तक आने की संभावना है।

बताते चलें कि उक्त शार्ट मूवी के निर्माण कार्य का सारा खर्च जमशेदपुर के सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा किया गया है। गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारियों का कहना है कि इस शार्ट मूवी को बनाने का मकसद सिख बेटियों को एक संदेश देने का है कि वह गुरसिख लड़कों के प्रति नजरिया बदलें,और शादी गुरसिख लड़कों से ही करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *