Loading ...

jamshedpur-सीतारामडेरा गुरुद्वारा में सैकड़ों बच्चे ले रहे हैं गुरमत ज्ञान की शिक्षा🎒📚🎓।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

जमशेदपुर– सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा विगत 13 मई से 16 मई तक चलने वाले “गुरमत ज्ञान समर कैंप” में सैकड़ों बच्चे गुरमत ज्ञान ले रहे हैं। जिसे गुरुद्वारा साहिब में चल रहे गुरमुखी पंजाबी क्लास की टीचर्स बखूबी चला रहे हैं।

गुरमत ज्ञान समर कैंप के संयोजक सरदार गुरदीप सिंह ने संवाददाता को बताया कि इस वर्ष पिछले साल के मुकाबले ज्यादा बच्चों ने भाग लिया है। गुरमुखी पंजाबी क्लास की मुख्य शिक्षिका बीबी जसमीन कौर एवं बीबी हरमीत कौर समेत अन्य शिक्षिकाओं ने बड़ी मेहनत और लगन से इस गुरमत ज्ञान समर कैंप का कान्सैप्ट तैयार किया है। जिसमें बच्चों को सिख मर्यादा एवं इतिहास के बारे में बताया जाता है। फिर उनसे प्रशनोत्तरी के माध्यम से सवाल जवाब किया जाता है।

इससे बच्चों को सिखिज्म की जानकारी होती है। जो आजकल की नयी पीढ़ी को बताना जरुरी है। सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा किये जा रहे है इस आयोजन में शहर के दूर दराज इलाके से भी बच्चे आ रहे हैं।

बताते चलें कि इस आयोजन में दस्तार एवं दुमाला बांधने की शिक्षा भी दी जा रही है, जिसमें बच्चे बड़ी उत्साह से भाग लेकर दस्तार बांधने की कला सीख रहे हैं।
गुरमत ज्ञान समर कैंप का कल यानी 16 मई को आखिरी दिन है। कल गुरमत ज्ञान समर कैंप में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार वितरित किया जाएगा।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

jamshedpur-सीतारामडेरा गुरुद्वारा में सैकड़ों बच्चे ले रहे हैं गुरमत ज्ञान की शिक्षा🎒📚🎓।

jamshedpur-सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा 19 सिख तीर्थयात्रियों को तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ की यात्रा के लिए कमेटी के सौजन्य से भेजा जाएगा।

jamshedpur-टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा में पांच दिवसीय “गुरमत शिक्षा कैंप” 20 मई से आरम्भ,पोस्टर जारी किया गया.

jamshedpur-टेल्को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार बलविंदर सिंह ने खुशीपुर को जीत की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *