Sentiments were hurt-जमशेदपुर में पोस्टर पर बवाल,प्रशासनिक कार्रवाई की मांग।

Sentiments were hurt
SIKH MEDIA
विवादित पोस्टर को लेकर सिख समुदाय में गहरा रोष
जमशेदपुर में लगे एक विवादित पोस्टर को लेकर सिख समुदाय में गहरा रोष देखा जा रहा है। पोस्टर में सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी की तस्वीर को आम व्यक्तियों और अन्य चित्रों के साथ प्रदर्शित किया गया है, जिसे सिख संगत ने अपनी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला बताया है।
चूंकि श्री गुरुनानक देव जी खुद निरंकार स्वरूप परमात्मा की ज्योति हैं। उनका रुतबा आम दुनियावी लोगों से ऊपर है। इसलिए पोस्टर पर लगे अन्य फोटो के साथ श्री गुरु नानक देव जी की फोटो लगाये जाने पर सिख समुदाय के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (CGPC) के प्रतिनिधियों ने इस मामले पर कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि गुरु साहिबानों का स्थान सर्वोच्च है और उनकी तस्वीरों को इस तरह आम व्यक्तियों या अन्य धार्मिक प्रतीकों के साथ मिलाकर प्रदर्शित करना बिल्कुल अस्वीकार्य है।
कमेटी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि ऐसे पोस्टर तुरंत नहीं हटाए गए और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका नहीं गया, तो सिख समुदाय द्वारा सख्त आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से भी मांग की है कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई की जाए और दोषियों के खिलाफ उचित कदम उठाए जाएं।
सिख संगत का कहना है कि यह केवल एक पोस्टर का मुद्दा नहीं, बल्कि उनकी आस्था और सम्मान से जुड़ा गंभीर विषय है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
प्रश्न- सिख गुरुओं की तस्वीरें आम लोगों के बराबर क्यों नहीं लगा सकते हैं।
उत्तर- सिख गुरुओं की तस्वीरें आम दुनियावी लोगों के साथ बिल्कुल नहीं लगा सकते हैं क्योंकि सिख गुरु खुद परमात्मा के रूप हैं। यदि किसी संगठन को सिख समुदाय से संबंधित फोटो लगाने की जरुरत समझते हैं तो सिख योद्धाओं जिसमें हरि सिंह नलवा महाराजा रणजीत सिंह बघेल सिंह जस्सा सिंह अहलुवालिया जस्सा सिंह रामगढ़िया आदि अनेक सिख योद्धा हैं। जिनके फोटो लगाने पर कोई आपत्ति नहीं होगी। चूंकि उक्त पोस्टर पर क्रांतिकारी लोगों की फोटो लगाये गये हैं। अतः उनके साथ सिख गुरुओं की बजाय सिख योद्धाओं की तस्वीरें लगा सकते हैं।