Loading ...

jamshedpur-सोनारी गुरुद्वारा साहिब में बैसाखी पर्व पर सुबह शाम दोनों टाइम सजा दिवान।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

गुरुद्वारा साहिब को सुंदर फुलों और रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया था।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

जमशेदपुर- खालसा सृजना दिवस एवं बैसाखी पर्व की पावन बेला पर सोनारी गुरुद्वारा साहिब में सुबह शाम दोनों टाइम भव्य धार्मिक दिवान सजाया गया।

इस संबंध में सोनारी गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सरदार बलबीर सिंह ने मीडिया को दूरभाष के माध्यम से बताया कि खालसा सृजना दिवस के मौके पर गुरुद्वारा साहिब को सुंदर फुलों और रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया था। सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के उपरांत कथा विचार एवं गुरबाणी शबद किर्तन गायन किया गया।

इस मौके पर संगीत क्लास की शिक्षिका बीबी रविंदर कौर के जत्थे द्वारा वीर रस की कविता ढाडी साज से प्रस्तुत किया गया। जिसे सुनकर संगत मंत्रमुग्ध हो गयी। शाम के दिवान मे विशेष रूप से पहुंचे अमृतसर वाले भाई लखविंदर सिंह दर्दी इंटरनेशनल कविसरी जत्था द्वारा ढाडी वार किर्तन गायन किया गया।
कार्यक्रम के उपरांत दोनों टाइम गुरु का अतूट लंगर वरताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *