Loading ...

jamshedpur-टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा चुनाव संयोजक की घोषणा।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

2026-2029 के चुनाव के लिए आज 5 सदस्यीय चुनाव संयोजक की घोषणा कर दी गई।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

(नीचे पढ़ें पूरी खबर👇)

जमशेदपुर- टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा विपक्षी पार्टियां के आरोपों पर विराम लगाते हुए 2026- 2029 के चुनाव के लिए आज चुनाव संयोजक की घोषणा कर दी गई। जिसमें 5 सदस्यीय चुनाव कमेटी बनाई गई।

इस संबंध में कार्यवाहक प्रधान सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर ने मीडिया को बताया कि आज उनके द्वारा 5 सदस्यों वाली चुनाव कमेटी का गठन किया गया। जिसमें क्रमशः सरदार गुरचरन सिंह बिल्ला, मंजीत सिंह खालसा, करमजीत सिंह कम्मे, सुरिंदर सिंह छिंदे, कुलदीप सिंह ज्ञानी को चुनाव कन्वीनर बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि चुनाव में पारदर्शिता के लिए वह प्रतिबद्ध हैं। हर प्रकार की चुनावी प्रक्रिया समयानुसार होगी। 8 अप्रैल को उम्मीदवारों की स्क्रुटनी के उपरांत अब 10 अप्रैल को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। जिसके लिए 10 अप्रैल को रात 8:30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर ने कहा कि वैसाखी पर्व के बाद विधिवत रुप से चुनाव के तारीख की घोषणा कर दी जाएगी।

उन्होंने उम्मीदवारों से अपील करते हुए कहा कि अब गुरुद्वारा साहिब के कार्यालय में रोजाना शाम 6:30 बजे से रात 8 बजे तक उम्मीदवारों की सुविधा हेतु चुनाव कमेटी के सदस्य उपलब्ध रहेंगे। जिस भी उम्मीदवार को चुनाव से संबंधित कोई जानकारी लेनी हो या किसी प्रकार की समस्या है तो वह डायरेक्ट चुनाव कमेटी से उक्त निर्धारित समय में संपर्क कर सकते हैं।



jamshedpur-सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा लेहल लैब के सहयोग से हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित।



Gurmat Camp-सोनारी गुरुद्वारा में गुरमत समर कैंप का आयोजन।



jamshedpur-टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा में “गुरमत शिक्षा कैंप” 🎒📚🎓 का भव्य उद्घाटन।



jamshedpur-वरिष्ठ समाजसेवी जोगी मिश्रा उर्फ गुरु जी पंचतत्व में विलीन पार्वती घाट में किया गया दाह संस्कार.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *