jamshedpur-टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान पद के चुनाव की बजी डुगडुगी।

jamshedpur
SIKH MEDIA
प्रधान सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर द्वारा चुनाव कराने हेतु उम्मीदवारों को आमंत्रित किया गया।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
(नीचे पढ़ें पूरी खबर👇)
जमशेदपुर- शहर के टिनप्लेट स्थित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद के 2026-2029 चुनाव के लिए वर्तमान प्रधान सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर द्वारा चुनाव कराने हेतु उम्मीदवारों को आमंत्रित किया गया। इसके लिए उन्होंने गुरुद्वारा साहिब के प्रधान पद के चुनाव कराने के लिए एक विशेष सुचना जारी की। और सभी पदाधिकारियों के साथ उक्त सुचना की कापी गुरुद्वारा साहिब के सुचना पट पर लगाया। और उसकी एक कापी सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के दफ्तर में दिया जाएगा। जिससे चुनावी प्रक्रिया सीजीपीसी द्वारा अपने निगरानी में सुचारू रुप से कराया जाए।
प्रधान पद के उम्मीदवारों के लिए क्या हैं शर्तें।
टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वर्तमान प्रधान सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर द्वारा चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए नियम उपनियम की शर्तें रखीं हैं। जिसमें मुख्य रूप से गुरुद्वारा कमेटी के संविधान के अनुसार उम्मीदवारों को नियम उपनियम की धारा (3), (4) (उ), (अ), एवं (स) को पालन करना अति आवश्यक है। इसी प्रकार सहयोगी सदस्यों को भी उक्त धाराओं का पालन करना जरूरी है।
उम्मीदवारों की स्कूटनी 8-4-2026 को अकाली दल जमशेदपुर द्वारा की जाएगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 10-04-2026 को शाम 8-30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
प्रधान सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर द्वारा जारी सुचना में कहा गया है कि उम्मीदवार उक्त नियम उपनियम की कापी गुरुद्वारा साहिब के दफ्तर से प्राप्त कर सकते हैं।
इस मौके पर टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के समस्त पदाधिकारी एवं स्त्री सत्संग सभा की मुख्य पदाधिकारी मौजूद थे।
ਇਹ ਖਬਰ ਆਪ ਜੀ ਨੂੰ ਸੇੰਟ੍ਰਲ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਤੁਇਲਾਡੂੰਗਰੀ, ਸਰਦਾਰ ਸੁਰਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਜੀ “ਟੀਟੂ” ਸਟੇਟ ਚੇਅਰਮੈਨ ਬਿਲਡਰਜ਼ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਆਫ ਇੰਡੀਆ (ਝਾਰਖੰਡ ਸਟੇਟ), ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸਾਕਚੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਨਾਮਦਾ ਬਸਤੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੀਤਾਰਾਮਡੇਰਾ, ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਟਿਨਪਲੇਟ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਗੌਰੀਸ਼ੰਕਰ ਰੋਡ,ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ,ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਮਾਨਗੋ, ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ ਦੇ ਸਹਯੋਗ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ।