Loading ...

jamshedpur-गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा साहिब में बाबा दीपसिंह जी का जनम दिहाड़ा समागम मनाया गया।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA JAMSHEDPUR

इस पावन अवसर पर गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा साहिब का दिवान हॉल आकर्षित फुलों से सजाया गया था।

जमशेदपुर– जुगसलाई स्थित गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा साहिब में शहीद बाबा दीपसिंह जी का जनम दिहाड़ा समागम बहुत श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। इस पावन अवसर पर गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा साहिब का दिवान हॉल आकर्षित फुलों से सजाया गया था।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।(नीचे पढ़ें पूरी खबर👇)

इस संबंध में जानकारी देते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मीडिया को बताया कि गुरुद्वारा साहिब में विगत 25 जनवरी को श्री अखंड पाठ साहिब का पाठ आरंभ किया गया था। जिसका समापन 27 जनवरी को सुबह 10:30 बजे हुआ। श्री अखंड पाठ की समाप्ति के उपरांत समूह संगत ने जपजी साहिब का पाठ संगति रुप में किया। इस मौके पर शहर के जाने माने कथा कार भाई हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने बाबा दीपसिंह जी के जीवन के इतिहास से संगत को अवगत कराया। और भाई मंजीत सिंह जी दिल्ली वाले ने अपने मनोहर गुरबाणी किर्तन से संगत को निहाल किया।

क्या रहा खास।

इस अवसर पर गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी भाई गुरदीप सिंह निक्कू ने समां बांधा और जय जय कार करे सब कोई शबद गायन करके संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस शबद गायन के दौरान संगत द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब का सम्मान करते हुए फुलों की वर्षा की। जिससे गुरुद्वारा साहिब का माहौल और भी भक्तिमय हो गया।

इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान् सिंह चेयरमैन सरदार शेलेन्द्र सिंह सिनीयर मीत प्रधान सरदार चंचल सिंह जी महासचिव सरदार अमरजीत सिंह सरदार गुरचरन सिंह बिल्ला सुरिंदर सिंह छिंदा समेत हजारों की संख्या में संगत उपस्थित थी। कार्यक्रम के अंत में विश्वकल्याण एवं सिख समाज के चढ़दीकला के लिए गुरु चरणों में अरदास की गई। और संगत में अटूट लंगर वरताया गया।

बता दें कि उक्त सभी कार्यक्रम हरजिंदर सिंह दीप टेलर के परिवार के सौजन्य से करवाया गया।

इस मौके पर गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सुरिंदर सिंह कैशियर सरदार हरजीत सिंह वरिष्ठ सलाहकार सरदार अमरजीत सिंह जनरल सेक्रेटरी सरदार हरमीत सिंह जितेंद्र सिंह शालू पिंटू वीरजी हरदीप सिंह छनिया स्त्री सत्संग सभा की समस्त महिलाओं समेत सिख नौजवान सभा के सभी सदस्य मौजूद थेऔर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।



jamshedpur-“आगामी पर्व त्योहारों के मद्देनज़र सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद”-साकची थाना प्रभारी



jamshedpur-आदर्श तरीके से प्रधान चुन मनीफ़िट गुरुद्वारा कमिटी ने पेश की मिसाल.



jamshedpur-आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह को सीजीपीसी द्वारा सम्मानित किया गया।


jamshedpur


jamshedpur-तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर सीजीपीसी कार्यालय में बैठक आज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *