Loading ...

jamshedpur-श्री गुरु तेगबहादुर जी के 350 वें शहीदी समागम को कवरेज देने के लिए सिख मीडिया को मिला सम्मान।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

sikh media jamshedpur

कोल्हान के विभिन्न गुरुद्वारों में 17 नवंबर से लेकर 25 नवंबर तक श्री गुरु तेगबहादुर जी के शहादत को समर्पित धार्मिक समागम किये गए थे।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) देशी डिलाइट्स,रिफ्यूजी कालोनी, बीबी इंद्रजीत कौर( President Istri Satsang Sabha Gourishanker Road),गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

जमशेदपुर: शहर में सिख समाज की सर्वोच्च संस्था सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने श्री गुरु तेगबहादुर जी के 350 वें शहीदी समागम को मीडिया कवरेज देकर देश विदेश में दिखाने के लिए सिख मीडिया एवं डेली डोज़ न्यूज़ (पंजाबी) के एडिटर गुरदीप सिंह सलूजा को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया।(नीचे पढें पूरी खबर)

बताते चलें कि विगत दिनों तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब एवं सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सयुंक्त तत्वावधान से कोल्हान के विभिन्न गुरुद्वारों में 17 नवंबर से लेकर 25 नवंबर तक श्री गुरु तेगबहादुर जी के शहादत को समर्पित धार्मिक समागम किये गए थे।

जिसका उद्देश्य श्री गुरु तेगबहादुर जी भाई सतिदास भाई मतिदास भाई दयाला जी के शहादत को जमशेदपुर के एक एक सिख एवं अन्य समाज के लोगों तक पहुंचाया जा सके। इसके लिए तख्त श्री हरमंदिर जी पटना एवं सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा पंथ के उच्चकोटि के रागी जत्थे एवं प्रचारक का इंतजाम किया गया था। जिन्होने प्रतिदिन संगत को श्री गुरु तेगबहादुर जी की बलिदान गाथा से अवगत कराया। यह 9 दिवसीय कार्यक्रम जमशेदपुर शहर के संगत के लिए अपने तरह का अलग एवं अनोखा अनुभव रहा। जिसकी चहुंओर सराहना की जा रही है।(नीचे पढें पूरी खबर)

इस पूरे कार्यक्रम का कवरेज सिख मीडिया के डेली डोज़ न्यूज़ चैनल पर किया गया। इसके लिए आज सिख मीडिया को सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा श्री गुरु तेगबहादुर जी के 350 साला शहीदी को समर्पित स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया।इसके लिए सिख मीडिया के एडिटर सरदार गुरदीप सिंह ने सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का आभार प्रकट किया।



jamshedpur-कलगीधर मध्य विद्यालय विवाद प्रकरण: जिला शिक्षा अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम द्वारा आदेश जारी।



jamshedpur-जुगसलाई रेंट पीयर्स एसोसीसन का पुनर्गठन सरदार शैलेंद्र सिंह अध्यक्ष बनाए गए.



jamshedpur-टिनप्लेट गुरुद्वारा चुनाव 2026-2029



Education-गुरु नानक उच्च विद्यालय का मैट्रिक परिणाम शानदार शत-प्रतिशत.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *