Loading ...

jamshedpur-छठ पूजा की अनुपम छटा, विधायक मंगल कालिंदी सरदार शैलेंद्र सिंह महेंद्र मिश्रा आदि ने व्रत धारी को दी शुभकामनाएं.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

daily dose news

जुगसलाई आरपी पटेल स्कूल मैदान घाट पर छठ पूजा की अनुपम छटा

जमशेदपुर l लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की छटा इस समय जमशेदपुर के घाटों पर देखते ही बन रही है विशेष रूप से आर पी पटेल स्कूल मैदान में बने घाट पर व्रतधारियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही यह घाट अपनी व्यवस्था के लिए 25 वर्षों से चर्चा में है.

इस घाट की स्थापना उपाध्याय परिवार द्वारा की गई थी बीते 25 वर्षों से समाजसेवी चारो भाई अखिलेश उपाध्याय विनोद उपाध्याय प्रमोद उपाध्याय मनोज उपाध्याय की देखरेख में छठ पूजा का महापर्व संपन्न होता है व्रत धारी की सुविधा दोनों समय छठ घाट में स्वयं उपस्थित रहकर करते हैं
इस मौके पर घाट की शुरुआत विधायक मंगल कालिंदी, महेंद्र मिश्रा, सरदार शैलेंद्र सिंह मानिक मलिक कॉलेश्वर पांडे रमाशंकर शर्मा अखिलेश उपाध्याय द्वारा नारियल फोड़ कर की गई.

विधायक मंगल कालिंदी ने सभी व्रतधारियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी
सरदार शैलेंद्र सिंह ने छठ पूजा के महत्व को बताते हुए कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां लोग डूबते और उगते सूर्य की पूजा करते हैं उन्होंने छट मैया से सभी घरों में सुख शांति और समृद्धि लाने की कामना की
इस मौके पर कई अन्य गण्यमान्य लोग भी उपस्थित थे.



jamshedpur-पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त एवं नवनियुक्त सिटी एसपी ललित मीणा से सिख मीडिया की औपचारिक मुलाकात।



jamshedpur-कलगीधर मध्य विद्यालय विवाद प्रकरण: जिला शिक्षा अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम द्वारा आदेश जारी।



jamshedpur-जुगसलाई रेंट पीयर्स एसोसीसन का पुनर्गठन सरदार शैलेंद्र सिंह अध्यक्ष बनाए गए.



jamshedpur-टिनप्लेट गुरुद्वारा चुनाव 2026-2029

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *