जागो पार्टी का विस्तार जमशेदपुर में भी संभावित!
दिल्ली से पहुंचे जागो पार्टी के अध्यक्ष स. मंजीत सिंह जीके ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि झारखंड राज्य में टाटानगर में सिखों की संख्या सबसे ज्यादा है सो आने वाले समय में यदि पार्टी का विस्तार करना हुआ तो टाटानगर में पार्टी विस्तार पर विचार किया जा सकता है!
गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल से पहुंचे टाटानगर प्रभारी स. गुरदीप सिंह सलूजा के जागो पार्टी के बारे में पुछने पर स. जीके ने कहा कि जागो पार्टी एक धार्मिक पार्टी है जो सिख समुदाय के लोगों को धार्मिक एवं समाजिक रुप से जोड़ने का काम करती है
