बिस्टुपुर अल्कोर होटल में दिल्ली से पहुंचे जागो पार्टी के अध्यक्ष मंजीत सिंह जीके शहर के गुरुद्वारा कमेटियों के पदाधिकारियों को किया संबोधित!
आज जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित होटल अल्कोर में दिल्ली से पहुंचे जागो पार्टी के अध्यक्ष स. मंजीत सिंह जीके ने जमशेदपुर शहर के गुरुद्वारा कमेटियों से पहुंचे पदाधिकारियों को संबोधित किया और उनके सवालों का जवाब दिया श्री जीके के साथ पहुंचे धर्म प्रचार कमेटी दिल्ली के प्रधान स. परमजीत सिंह राणा एवं दिल्ली कमेटी के सदस्य स. सतनाम सिंह जी धार्मिक मामलों से जुड़े सवालों के जवाब दे रहे थे!
मंच का संचालन झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष स. शैलेंद्र सिंह ने किया सभा में विशेष रूप से रिफ्यूजी कालोनी गुरुद्वारा के प्रधान स. हरमिंदर सिंह मिंदी, मानगो से स. भगवान सिंह, साक्ची से स. निशान सिंह, के अलावा कई गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे!
