jamshedpur-जमशेदपुर में दर्दनाक हादसा, कार के अनियंत्रित होकर पलटने से 6 की मौत, know more about



jamshedpur
1 जनवरी को जमशेदपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही
जमशेदपुरः नए साल की सुबह जमशेदपुर मे एक सड़क दुर्घटना मे 6 लोगो की मौत हो गई है। जबकि इस घटना मे 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी घायलों को इलाज के लिए जमशेदपुर टाटा मुख्य अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। मृतक सभी सरायकेला-खरसावा जिला के आदित्यपुर के आरआईटी थाना अंतर्गत बाबा आश्रम के रहने वाले है।
घटना के संबंध में बताया जाता कि सुबह साढ़े चार बजे के करीब सभी युवक इंडिगो कार संख्या रफ्तार कार (जेएच05एटी-3482) पर सवार होकर पिकनिक मनाने के लिए घर से निकले। लेकिन उनलोगो की कार बिष्टुपुर के सर्किट हाउस गोलचक्कर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया।
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बिष्टुपुर पुलिस घटनास्थल जाकर कार में फंसे लोगो को निकाला। जिसमें उसमे सवार 5 लोगो घटना स्थल पर ही मौत हो गई। तीन घायल युवकों को एमजीएम अस्पताल में लाया गया। जहां इलाज के दौरान एक और युवकों की मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद आदित्यपुर के आरआईटी के बाबा आश्रम जश्न का माहौल अचानक मातम में बदल गया है।