Loading ...

jamshedpur-टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी को दी गयी श्रद्धांजलि। know more about it.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी को दी गयी श्रद्धांजलि।

जमशेदपुर :टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कार्यालय में देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों को आहुति देने वाले झारखंड हजारीबाग के रहने वाले देश के शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।

https://t.me/dailydosenews247jamshedpur

इस मौके पर टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुरी ने कहा की हर भारतीय को कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी पर गर्व है। जिन्होंने देश के लिए अमूल्य कुर्बानी दी। उन्होंने कहा कि पूरा सिख समुदाय उनके परिवार के साथ खड़ा है भविष्य में भी परिवार को जब भी जरूरत पड़ेगी सिख समुदाय उनके साथ खड़ा रहेगा ।

jamshedpur

इस अवसर पर टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के समस्त पदाधिकारियों ने संयुक्त रुप से कहा की देश के शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बख्शी ने अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है।उनके बलिदान से हम सभी भारतीयों का तथा झारखंडवासियों का सीना गर्व से चौड़ा हुआ है। क्योंकि वे झारखंड की मिट्टी पर सिख संप्रदाय में जन्मे थे उन्होंने कहा भले ही शहीद करमजीत सिंह बक्शी हमारे बीच में नहीं हैं। पर उनकी वीरता और देश प्रेम हम लोगों को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। इस मौके पर कमेटी के प्रधान समेत मंजीत सिंह खालसा, कैशियर, गुरुचरण सिंह बिल्ला, जनरल सेक्रेटरी, जसपाल सिंह ज्वाइंट सेक्रेटरी, कश्मीर सिंह सेक्रेटरी, बलवंत सिंह सिनीयर मीत प्रधान,कई अन्य लोग उपस्थित थे.



CGPC NEWS-ਟੈਲਕੋ ਗੁਰਦੁਆਰੇ ਦੇ ਦੁਬਾਰਾ ਚੁਣੇ ਗਏ ਮੁਖੀ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਸੀਜੀਪੀਸੀ ਵੱਲੋਂ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।



jamshedpur-पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त एवं नवनियुक्त सिटी एसपी ललित मीणा से सिख मीडिया की औपचारिक मुलाकात।



jamshedpur-कलगीधर मध्य विद्यालय विवाद प्रकरण: जिला शिक्षा अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम द्वारा आदेश जारी।



jamshedpur-जुगसलाई रेंट पीयर्स एसोसीसन का पुनर्गठन सरदार शैलेंद्र सिंह अध्यक्ष बनाए गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *