Loading ...

jamshedpur-टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा में “गुरमत शिक्षा कैंप” 🎒📚🎓 का भव्य उद्घाटन।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

JAMSHEDPUR

SIKH MEDIA

इस बार बच्चों के साथ साथ बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष भी इस कैंप में भाग ले रहे हैं।

जमशेदपुर- टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा गुरुद्वारा परिसर में आज से 5 दिवसीय गुरमत शिक्षा कैंप का आयोजन आरंभ किया गया।

इस संबंध में टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सतबीर सिंह ने मीडिया को बताया कि बच्चों की गर्मीयों की छुट्टियों के मद्देनजर ये कैंप लगाया गया है। जिसका उद्देश्य अपने सिख बच्चों, युवाओं और सिख बीबीयो एवं बुजुर्गों को सिख मर्यादा से जोड़ा जा सके।
जमशेदपुर के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि इस बार बच्चों के साथ साथ बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष भी इस कैंप में भाग ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उक्त कैंप में अब तक तकरीबन 150 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। आज कैंप का शुभारंभ किया गया है जिसका समापन 24 मई को भव्य तरीके से होगा। उन्होंने कहा कि गुरमत के बारे मे यदि किसी भागीदार को कोई शंका हो तो अपने शिक्षक से नि:संकोच पूछें और गुरमत की सही जानकारी हासिल करें ताकि इस कैंप को लगाने का मकसद पुरा हो सके।

कैंप गुरुद्वारा परिसर में बैच के मुताबिक 3 अलग अलग स्थान पर चल रहे हैं जिसमें छोटे बच्चों को दिवान हाल बड़े बच्चों को अलग कमरे में तथा महिलाओं पुरुषों एवं बड़े बुजुर्गों को लंगर हाल में जगह दिया गया है।

https://www.facebook.com/reel/986840300817888

आज कैंप की शुरुआत बच्चों ने खुद अरदास की और हुक्मनामा पढ़ कर किया।
इस मौके पर कमेटी महासचिव सरदार जसवंत सिंह ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस गुरमत शिक्षा कैंप का बहुत दिनों से इंतजार था कमेटी द्वारा चलाए जा रहे इस कैंप का उद्देश्य सिख समुदाय को गुरु महाराज जी के बताए मार्ग पर चलकर समाज की सेवा करने से है। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने अपने बच्चों को गुरमत शिक्षा के लिए प्रेरित करके इस कैंप में भेजा।

 



jamshedpur-दशमेश प्रकाश गुरुद्वारा बिरसानगर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर पहली बार होगा बड़ा समागम, संगत में उत्साह।



jamshedpur-शहीद बाबा दीपसिंह गुरुद्वारा सीतारामडेरा के लंगर हाल के प्रथम तल की ढलाई का कार्य सकुशल सम्पन्न।



jamshedpur-सिख नौजवान सभा गौरीशंकर रोड द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पर्व 12 सितम्बर को बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाएगा।



jamshedpur-मीडिया के असर और इन्दर सिंह इन्दर के प्रयास ने आखिरकार ढूंढ़ निकाला मृतक का परिवार.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *